Weather बारिश के बाद फिर बढ़ रहा तापमान , जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम एक बार फिर बदल गया है और तापमान में बढ़ोतरी के बाद तेज चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो सोमवार को तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। गर्मी के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम एक बार फिर बदल गया है और तापमान में बढ़ोतरी के बाद तेज चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो सोमवार को तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर अपडेट दिया है और बताया है कि बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के कारण सोमवार को कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर पहुंच गया।

35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा दिल्ली का तापमान (Weather)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत अधिकतम तापमान से एक डिग्री कम है। हालांकि, तापमान में एक दिन में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मंगलवार (16 अप्रैल) को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन के दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में फिलहाल चिलचिलाती धूप से राहत तो है लेकिन यह राहत ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाली। हालांकि, मौजूदा समय में पल पल बदल रहे मौसम के बीच यूपी के कई जिलों में में आंधी बारिश के आसार दिख रहे हैं जिससे तापमान में भी थोड़ी कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने भी आने वाले 18 और 19 अप्रैल को लेकर संभावना जताई है कि इन दिनों में आंधी और बारिश हो सकती है।

अलर्ट किया जारी (Weather)

18 अप्रैल की बात करें तो इस दिन फिर मौसम बदल सकता है और मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस दिन धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही विभाग द्वारा बारिश व बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश भर में 17 जिलों का मौसम थोड़ा ठंडा रह सकता है। इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ है और सोमवार को राजधानी लखनऊ के तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि हुई जिसके बाद यहां पर 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना

भारत मौसम विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि इस साल मानसून के दौरान पूरे देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के तहत एक जून से 30 सितंबर के बीच मानसून वर्षा लॉन्ग पीरियड एवरेज का 106 फीसदी होने की उम्मीद है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News