Weather बारिश से दिल्ली-NCR में हल्की राहत, यूपी में धूप करेगी परेशान, जानिए कैसा रहेगा देशभर के मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लोग धूप में खड़े होने से भी कतराने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और भी ऊपर जाएगा और अगले 20 दिनों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लोग धूप में खड़े होने से भी कतराने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और भी ऊपर जाएगा और अगले 20 दिनों तक महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात के लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा।

हालांकि इससे अलग दिल्ली एनसीआर में आज पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी। हालांकि ये साफ है कि इससे तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी लेकिन आसमान में बादल जरूर देखने को मिलेंगे।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में आज हल्की बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही असम , मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी आज तूफान के साथ बारिश पड़ सकती है। वहीं मिजोरम में तो IMD ने ओलावृष्टि की संभावना जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में तो 7 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी पड़ने के आसार हैं।

गुजरात में भीषण गर्मी (Weather)

गुजरात के कई शहरों में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। हालात तो ऐसे हैं कि यहां कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया है। आज अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गर्मी के सितम को देखते हुए वहां की सरकार ने बच्चों के स्कूल की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। वहीं अहमदाबाद में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक सिग्नल बंद करने का फैसला लिया है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश के लोगों को भी अप्रैल के महीने में ही चुभती- जलती गर्मी का अहसास होने लगा है। हालात तो ऐसे हैं कि रात को भी अब गर्मी धीरे धीरे शुरू हो गई है। मौमस विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक यूपी में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने आज अप्रैल को भी मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं 6 अप्रैल को पश्चिमी यूपी के साथ साथ पूर्वी यूपी में भी मौसम साफ रहने का आसार है।

मध्य प्रदेश में गर्मी से मिलेगी थोड़ी सी राहत

मध्य प्रदेश में मार्च से ही गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया था और अप्रैल होते- होते रात को बिना पंखों के नींद आना नामुमकिन बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छह अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। बारिश की वजह से दिन के तापमान में कुछ गिरावट भी आ सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News