Weather दिल्ली से पंजाब हरियाणा तक बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी; जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 27 मार्च से गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 31 मार्च तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। आईएमडी के अनुसार 29 और 30 मार्च को बारिश की तीव्रता में तेजी देखने को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 27 मार्च से गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 31 मार्च तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। आईएमडी के अनुसार 29 और 30 मार्च को बारिश की तीव्रता में तेजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा, उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

कैसा रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, नई दिल्ली में आज बादलों का डेरा रहेगा। आज नई दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 29 मार्च को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। 30 मार्च को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं, इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल (Weather)

उत्तर प्रदेश में फिर मौसम का मिजाज बदला है और अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक यूपी में बारिश पड़ सकती है। इसके साथ ही बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तीव्रता से तेज हवा के झोंके चलने की भी उम्मीद है। दूसरी ओर मौसम विभाग की माने तो आज यानी 28 मार्च को मथुरा, अलीगढ़ व मेरठ समेत 11 जिलों में बारिश पड़ सकती है। इसके लिए पहले ही अलर्ट जारी किया गया है। इस तरह मार्च के अंतिम दिनों में मौसम पूरी तरह सुहाना बने रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा पश्चिमी यूपी में मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी यूपी में 28 मार्च को कहीं-कही पर बारिश पड़ने की उम्मीद है। गरज चमक के साथ बौछारें भी हो सकती हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं। गुरुवार के दिन जिन जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है वो मथुरा, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, सहारनपुर और शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और आसपास के जिले हैं।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। वहीं, पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश के साथ कुछ मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ, पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की उम्मीद है। पंजाब के कुछ हिस्सों में और हरियाणा तथा दिल्ली में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News