Weather बारिश और आंधी के कई राज्यों में आसार, बादलों के बीच रहेगा दिल्ली ; जानें IMD का अपडेट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के मैदानी हिस्सों में ठंड बाय बाय कर चुकी है। उत्तर और पूरबी राज्यों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में मंगलवार को तेज हवा के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। खासकर पूर्वोत्तर और […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के मैदानी हिस्सों में ठंड बाय बाय कर चुकी है। उत्तर और पूरबी राज्यों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में मंगलवार को तेज हवा के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है।

खासकर पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इससे पहले मध्य भारत के कई क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं। वहीं दिल्ली और आसपास के इलाकों में 26 मार्च को बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

तेज हवाएं कर सकती हैं परेशान (Weather)

IMD ने मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 26 मार्च को पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है। खासकर पश्चिम बंगाल से लगते गंगा के मैदानी इलाकों में तेज हवा लोगों को परेशान कर सकती है।

वहीं, तूफान के साथ ही कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। पिछले कुछ दिनों से गंगा के तटीय मैदानों में मौसम का मिजाज तलख चल रहा है। लगातार बदलती मौसमी दशाओं के चलते बारिश के साथ ही तूफान और ओलावृष्टि का दौर जारी है। .

IMD का क्या है ताजा अपडेट? (Weather)

IMD ने मौसम के मिजाज को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। इसके अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल का क्षेत्र और सिक्किम में 26 मार्च को तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में मौसम लगातार पलटी खा रहा है। कभी तेज धूप हो रही है तो कभी तेज हवा के साथ हल्‍की से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है।

आने वाले दिनों में भी मौसम की हालत कमोबेश ऐसा ही रहने की उम्मीद है। उधर, विदर्भ और छत्तीससगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। ओडिशा के उत्तरी हिस्सों के साथ ही पूर्वी झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई है।

छाए रहेंगे दिल्ली में बादल (Weather)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी मौसम बदला बदला सा नजर आ रहा है। हल्की बूंदाबांदी के बाद दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी बदल गया है। दिल्ली के आसमान पर बादल मंडराने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को दिल्ली बादलों के आगोश में रहेगा। आसपास के इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम आदि में भी इसका असर देखा जा सकता है। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में बदल सकता है। मौसम विभाग की माने तो 28 मार्च से प्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है। इसका असर दो से तीन दिन तक देखने को मिल सकता है। मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

फिलहाल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने वाला है। दिन में तेज धूप निकलेगी, तो वहीं रात में बहुत हल्की ठंड पड़ने सकती है। अब न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे इजाफा होने से रात में ठंड कम होने लगी है। हालांकि, मौसम में बदलाव होने के बाद हवा में नमी बढ़ सकती है। इससे लोगों को सुबह और शाम को हल्की ठंड का अहसास होगा।

फिर बदल सकता है मौसम

प्रदेश में मंगलवार को मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग की माने तो 26 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने वाला है। 27 मार्च को भी यूपी के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने के आसार है। इस अवधि में प्रदेश में बारिश और आंधी चलने की कोई संभावना नहीं है। वहीं 28 मार्च से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदल जाने की संभावना जताई गई है। पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक मौसम में बदलाव का असर दिख सकता है। बारिश जैसे हालात बन सकते हैं। कई स्थानों पर बादलों के प्रभाव के कारण हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News