Weather बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi:Weather देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि पश्चिमी विभोक्ष के प्रभाव की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 21 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल, तेलांगना, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi:Weather देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि पश्चिमी विभोक्ष के प्रभाव की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 21 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल, तेलांगना, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

कैसी रहेगी देश की मौसमी गतिविधियां (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, एक ट्रफ रेखा दक्षिण ओडिशा से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक झारखंड और दक्षिणी पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है. वहीं एक ट्रफ रेखा मराठवाड़ा से आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है। इसके अलावा पश्चिमी हवाओं में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर लगभग ९३ डिग्री पूर्व देशांतर से २४ डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में एक ट्रफ रेखा चल रही है. १८ मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है। वहीं 20 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली में इस पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। imd के अनुसार, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 18 से 20 मार्च के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 18 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं 18 से 21 मार्च के बीच छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

18 मार्च को विदर्भ में और 18से 19 मार्च के बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की उम्मीद है। इसके अलावा 19 मार्च को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है। 18 से 21 मार्च के बीच तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की वर्षा हो सकती है। केरल में 18 मार्च को हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं 18 से 22 मार्च के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News