Eid UI-Fitr 2024 इस साल ईद उल फितर कब मनाई जाएगी 10 या 11 अप्रैल? जानिए इसकी सही तारीख

Khabarwala 24 News New Delhi : Eid UI-Fitr 2024 ईद के दिन मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। इस दिन सुबह-सुबह ईद की नमाज अदा की जाती है और फिर सभी एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद उल फितर को ईद अल फितर, छोटी ईद (Choti Eid 2024) और मीठी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Eid UI-Fitr 2024 ईद के दिन मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। इस दिन सुबह-सुबह ईद की नमाज अदा की जाती है और फिर सभी एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद उल फितर को ईद अल फितर, छोटी ईद (Choti Eid 2024) और मीठी ईद (Mithi Eid 2024) के नाम से भी जाना जाता है। ये त्योहार रमजान महीने के अंतिम दिन और शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। 2024 में ईद उल फितर कब मनाई जाएगी इसके बारे में जानते हैं।

ईद उल फितर कब है (Eid UI-Fitr 2024)

इस्लामिक कैलेंडर अनुसार 2024 में ईद का त्योहार 10 अप्रैल या 11 अप्रैल को मनाए जाने की उम्मीद है। दरअसल ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है। अगर इस साल ईद का चांद 9 अप्रैल को दिखता है तो ईद 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। वहीं अगर चांद 10 तारीख को दिखाई देता है तो 11 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

- Advertisement -

ईद उल फितर क्या है (Eid UI-Fitr 2024)

ईद उल फितर मुसलमानों का एक धार्मिक त्योहार है। जो रमजान महीने के अंत का प्रतीक होता है। मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं अनुसार ईद का त्योहार जीत की खुशी में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन पैगंबर मोहम्मद को बद्र के युद्ध में विजय प्राप्त हुई थी। जिसका जश्न मनाने के लिए सभी लोगों में मिठाई बांटी गई थी। कहते हैं तभी से शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाने लगा। मुस्लिम लोग स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं और एक-दूसरे को खिलाते हैं।

क्या है इसकी परंपरा (Eid UI-Fitr 2024)

इस दिन मीठी सेवइयां बनाने की परंपरा है। ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह नहा धोकर नए कपड़े पहनते हैं। इसके बाद ईद की नमाज अदा की जाती है। साथ ही इस दिन नमाज से पहले फितरा देना अनिवार्य होता है। फितरा हर उस इंसान को देना होता है, जो आर्थिक रूप से मजबूत है। फितरा अपनी हैसियत के अनुसार कितना भी दिया जा सकता है। इसकी कोई सीमा तय नहीं है लेकिन अगर किसी के पास ज्यादा पैसा नहीं हैं तो वह सिर्फ 1 किलो 633 ग्राम गेहूं भी दे सकते हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News