Khabarwala 24 News New Delhi : World Happiest Country ज्यादातर देशों में एक ओर हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई परेशानी चल रही है वहीं क्या आप एक ऐसे देश की कल्पना कर सकते हैं जहां हर व्यक्ति खुश ही नजर आता हो। यदि नहीं तो आज हम एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि इस देश का नाम फिनलैंड है। जो 6 सालों से लगातार वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में नंबर वन पर बना हुआ है।
खुशहाली में नंबर वन का क्या है पैमाना? (World Happiest Country)
फिनलैंड के लोग दुनिया के सबसे खुश लोग हैं। हर साल वर्ल्ड हैप्पीनेस इंंडेक्स उन देशों की लिस्ट जारी करता है जहां के लोग दुनिया के सबसे खुसमिजाज लोग हैं। इस सर्वे में दुनिया के 146 देशों में से हर देश के एक हजार लोगों को शामिल करके 0 से 10 के रेटिंग स्केल पर इनकी लाइफ क्वालिटी, सोशल सपोर्ट सिस्टम, करप्शन, पर्सनल लाइफ जैसी चीजों पर अनुमान लगाया जाता है। इस रिपोर्ट में फिनलैंड का नाम पहले नंबर पर है।
यहां के लोग क्यों रहते हैं खुश ? (World Happiest Country)
यहां की आबादी आपस में घुलमिलकर रहती है। लोगों के रिश्ते आपस में काफी मजबूत हैं। यहां के लोग आजादी के साथ लाइफ जीना पसंद करते हैं साथ ही यहां अपनी लाइफ के निर्णय खुद लेने की भी आजादी है। यहां लोवर इनकम इनिक्वालिटी, हाई सोशल सपोर्ट और न के बराबर करप्शन है। दरअसल यहां के लोगों में समुदाय के लिए जीने की भावना होती है। लोग एक-दूसरे को खुश रखने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही लोग रोजमर्रा की जिंदगी में नियमों का भी पालन करते हैं।
दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों के साथ बिताते हैं समय (World Happiest Country)
फिनलैंड पर एक रिसर्च हुई है। जिसमें ये सामने आया है कि यदि आप परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ समय बिताते हैं तो आप उनके साथ अपनी परेशानियां बांटेंगे। जिससे आपकी चिंता कम होगी और आपके आसपास के लोग उन परेशानियों का खत्म करने में आपकी मदद करेंगे। इसके साथ ही यहां के लोग उन चीजों को प्राथमिकता देते हैं जो उन्हें खुशी देती हैं।


