Under Ground City जमीन के अंदर बसा है एक शहर, यहां मौजूद है हर तरह की सुविधा

Khabarwala 24 News New Delhi: Under Ground City दुनियाभर में कई शहर-कस्बे और गांव आपने देखे होंगे, लेकिन क्या आप एक ऐसे शहर को जानते हैं जो जमीन के अंदर बसा है। आपको बता दें कि दरअसल बात हो रही है ऑस्ट्रेलिया के रहस्यमयी शहर कूबर पेेडी की। ऑस्ट्रलिया के रेगिस्तानी इलाके में जहां दूर-दूर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Under Ground City दुनियाभर में कई शहर-कस्बे और गांव आपने देखे होंगे, लेकिन क्या आप एक ऐसे शहर को जानते हैं जो जमीन के अंदर बसा है। आपको बता दें कि दरअसल बात हो रही है ऑस्ट्रेलिया के रहस्यमयी शहर कूबर पेेडी की।

ऑस्ट्रलिया के रेगिस्तानी इलाके में जहां दूर-दूर तक हरियाली नहीं है वहां जमीन के अंदर पूरा एक शहर बसा है। यहां लगभग 1500 से भी ज्यादा घर बने हुए हैं। आइए चलिए ये शहर कैसे चलता है और इसकी खोज कब हुई थी इसके बारे में जानते हैं।

कूबर पेडी जमीन के अंदर बसा है (Under Ground City)

कूबर पेडी एक जमीन के अंदर बसा हुआ शहर है जिसकी खोज साल 1915 में हुई थी। इस शहर के बसनेे की कहानी भी बड़ी मजेदार है। दरअसल लगभग 100 साल पहले इस शहर में न्यू कोलोराडो प्रॉस्पेक्टिंग सिंडिकेट के कुछ लोग सोने की खोज में यहां खुदाई कर रहे थे। लेकिन उन्हें सोने की जगह कुछ अलग मिला, हालांकि वो अलग क्या था ये किसी को नहीं पता।

वहीं इस जगह का वातावरण इंसानों केे रहने लायक नहीं था। लिहाजा वो सभी लोग यहां से चले गए। फिर कुछ महीने बाद ओ’नील ब्रदर्स और फ्रेड ब्लाकेले इसी शहर में आए। जिसके बाद वो दुनिया के पहले ओपल माइनिंग किंग बन गए।

ओपल राजधानी क्यों कहलाता है कूबर पेडी (Under Ground City)

दरअसल कूबर पेडी को ओपल की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि दुनियाभर का 70 प्रतिशत ओपल यहीं से निकलता है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि जिस जगह पर ये शहर बसा है, वहां ओपल की कई खदानें स्थित हैं। इन्हीं ओपल की खाली पड़ी खदानों में लोग रहते हैं।

अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये ओपल होता क्या है तो बता देें कि ये काफी महंगा रत्न होता है जिसेे अंगूठी में लगाकर पहना जाता है। इसकी वजह से इस शहर को ‘ओपल कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ भी कहते हैं। आपको बता दें इस शहर में वो सारी सुविधाएं मौजूद हैं जो आधुनिक जीवन के लिए इंसान को जरुरी होती हैं। इसके साथ ही जमीन के अंदर बसे घर भी सुविधाओं से लैस हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News