इंडोनेशिया में 7.6 की तीव्रता से आया भूकंप

खबरवाला 24 न्यूज : इंडोनेशिया में 7.6 की तीव्रता से आया भूकंप आया। इसके प्रभाव से पूर्वी इंडोनेशिया में एक गांव में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में भी इसके झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकीय एजेंसी ने 7.6 की तीव्रता के भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज : इंडोनेशिया में 7.6 की तीव्रता से आया भूकंप आया। इसके प्रभाव से पूर्वी इंडोनेशिया में एक गांव में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में भी इसके झटके महसूस किए गए।

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकीय एजेंसी ने 7.6 की तीव्रता के भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी जारी की थी, जिसे तीन घंटे बाद वापस ले लिया गया। पापुआ और पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांतों सहित कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ‘नेशनल डिज़ास्टर मिटिगेशन एजेंसी’ को दक्षिण पश्चिम मालुकु के वाटुवे गांव में मकानों और सामुदायिक इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर मिली है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी छोर से 105 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का केंद्र गहराई में होने पर उससे सतह पर नुकसान कम होता है, लेकिन इसके झटके अधिक क्षेत्र में महसूस किए जाते हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News