Lucknow News:महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, सरकार पर सपा ने साधा निशाना

Lucknow News Khabarwala 24 News Lucknow : यूपी की राजधानी लखनऊ में राजभवन की सड़क के किनारे एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बता दें कि , गर्भवती महिला रिक्शे से अस्पताल जा रही थी, तभी अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद वहां से गुजर रही महिलाओं ने प्रसव कराया। प्रशासन ने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Lucknow News Khabarwala 24 News Lucknow : यूपी की राजधानी लखनऊ में राजभवन की सड़क के किनारे एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बता दें कि , गर्भवती महिला रिक्शे से अस्पताल जा रही थी, तभी अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद वहां से गुजर रही महिलाओं ने प्रसव कराया। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार एक महिला करीब आठ महीने की गर्भवती थी। पति के साथ वह रिक्शे से अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान उसे रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।मजबूरी में रिक्शा रोकना पड़ा और राजभवन के गेट के सामने सड़क पर कुछ महिलाएं गुजर रही थीं। उन्होंने तुरंत साड़ी से पर्दा किया और दर्द से तड़प रही प्रसूता की मदद की। महिलाओं ने राजभवन के गेट के सामने सड़क के किनारे ही प्रसव कराया। इस दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई।वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरकार पर सपा ने साधा निशाना

सपा ने इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था अपने लाख विज्ञापनों व दावों के बावजूद वेंटिलेटर पर है। एंबुलेंस न मिलने पर रिक्शे से अस्पताल जा रही गर्भवती महिला को राजभवन के पास सड़क पर प्रसव के लिए मजबूर होना पड़े तो यह पूरी व्यवस्था के लिए शर्मनाक व सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था की असल हकीकत है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News