Hapur News एसपी के थाना हापुड़ देहात प्रभारी को किया लाइन हाजिर, उद्यमी के यहां डकैती का मामले

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद के प्रमुख उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल उर्फ कबाड़ी के घर पर सोमवार रात को हुई सनसनीखेज डकैती ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। चार नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद के प्रमुख उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल उर्फ कबाड़ी के घर पर सोमवार रात को हुई सनसनीखेज डकैती ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। चार नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि एसओजी प्रभारी पारस मलिक को थाना हापुड़ देहात प्रभारी बनाया है।

क्या था पूरा मामला (Hapur News)

गढ़ रोड पर सीएचसी के सामने मोहल्ला गिरधारी नगर में रहने वाले नरेंद्र कबाड़ी अपने परिवार के साथ घर में थे। उनकी पोते सिद्वांत सोमवार रात करीब 11 बजे एक मित्र के साथ बाहर गया था। करीब 11:30 बजे जब वह घर लौटा और मुख्य गेट खुलवाने लगा तो चौकीदार श्याम कुमार सेठ ने गेट खोला। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे चार नकाबपोश बदमाश घर के अंदर घुस गए थे।

मौके से फरार हो गए थे बदमाश (Hapur News)

बदमाशों ने तुरंत चौकीदार और सिद्वांत को हथियारों के बल पर काबू में ले लिया था। इसके बाद वे कमरे में पहुंचे और उद्योगपति नरेंद्र कबाड़ी, उनकी पत्नी सुशीला देवी, पोते सिद्वांत तथा चौकीदार को बंधक बना लिया था । बदमाशों ने सिद्वांत को गन पॉइंट पर रखकर मारने की धमकी दी और दो करोड़ रुपये की मांग की था। परिवार को चादर के टुकड़ों से बांधकर बदमाशों ने अलमारी की चाबी लेकर सवा किलो से अधिक सोने-चांदी के आभूषण और लाखों रुपये की नकदी लूट ली था। लूटपाट के बाद सभी को बंधक बनाए रखकर बदमाश मौके से फरार हो थे।

एसपी की बड़ी कार्रवाई (Hapur News)

घटना की गंभीरता को देखते हुए हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने तुरंत एक्शन लिया। थाना हापुड़ देहात के प्रभारी नीरज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) के प्रभारी पारस मलिक को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। पारस मलिक एसओजी में रहते हुए कई बड़ी वारदातों का पर्दाफाश कर चुके हैं ।

पुलिस को मिले अहम सुराग (Hapur News)

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के अनुसार जांच टीम को बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। एसपी के निर्देश पर सात अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं जो विभिन्न दिशाओं में छानबीन कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस वारदात का पर्दाफाश कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News