Hapur News प्लाट बेचने के झांसे में 15.52 लाख रुपये ठगे, न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उदयपुर की रहने वाली कविता शर्मा के साथ प्लाट बेचने और बैनामा कराने के झांसे में 15.52 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पावर ऑफ अटॉर्नी का हवाला देकर पैसे लिए, लेकिन बाद में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उदयपुर की रहने वाली कविता शर्मा के साथ प्लाट बेचने और बैनामा कराने के झांसे में 15.52 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पावर ऑफ अटॉर्नी का हवाला देकर पैसे लिए, लेकिन बाद में प्लाट से अपना कोई संबंध नहीं बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। पीड़िता को न्याय नहीं मिलने पर मजिस्ट्रेट न्यायालय पहुंचना पड़ा, जहां के आदेश पर अब कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

कविता शर्मा ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित प्लाट संख्या-1 के 215 वर्ग गज प्लाट का सौदा गांव बाबूगढ़ उर्फ चक्रसैनपुर निवासी प्रिंस चड्ढा और धर्म सिंह ने उनके साथ किया था। दोनों आरोपियों ने खुद को प्लाट का मालिक बताते हुए पावर ऑफ अटॉर्नी का हवाला दिया।

बहाने बनाता रहा आरोपी (Hapur News)

आरोप है कि आरोपियों ने 10.52 लाख रुपये पीड़िता के खाते में ट्रांसफर कराए और 21 अप्रैल 2025 को बैनामा कराने के नाम पर अतिरिक्त 5 लाख रुपये नकद भी ले लिए। प्रिंस चड्ढा ने इस रकम की लिखित रसीद भी दी थी। तय तारीख 19 अप्रैल 2025 को बैनामा नहीं हो सका। इसके बाद आरोपियों ने लगातार बहाने बनाकर तारीखें टालते रहे।

धोखाधड़ी का पता चला (Hapur News)

मार्च 2026 में आरोपी धर्म सिंह ने 10.52 लाख रुपये पीड़िता के खाते में वापस भेज दिए, लेकिन शेष 5 लाख रुपये को अगले बैनामे में समायोजित करने की बात कही। मई 2026 में जब कविता शर्मा ने फिर बैनामा कराने की मांग की तो दोनों आरोपियों ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि उक्त प्लाट से उनका कोई लेना-देना नहीं है तथा वह पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया है।तभी पीड़िता को पता चला कि उनके साथ सुनियोजित धोखाधड़ी की गई है। 18 मई 2026 को तहसील परिसर में बातचीत करने गए समय आरोपी प्रिंस चड्ढा ने कविता शर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

पीड़िता ने शुरू में पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने प्रिंस चड्ढा और धर्म सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News