Hapur News लायंस क्लब सुप्रीम ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मनाया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम, वितरित किए 2500 पौधे

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News लायंस क्लब हापुड़ सुप्रीम के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित वेलवेट रोज़ रेस्टोरेंट में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह और जनजागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News लायंस क्लब हापुड़ सुप्रीम के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित वेलवेट रोज़ रेस्टोरेंट में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह और जनजागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना था।

पौधा का संरक्षण करने का ले संकल्प (Hapur News)

कार्यक्रम में इंडियन नर्सरीमैन एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल त्यागी ने मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए।

पौधों का किया वितरण (Hapur News)

इस अवसर पर 2500 छायादार एवं फलदार पौधों का वितरण भी किया गया, जिससे उपस्थित जनों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जोश देखा गया।लायंस क्लब अध्यक्ष विनीत गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण कोई एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग होना चाहिए। उन्होंने सभी से पौधारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।कार्यक्रम संयोजक संजीव गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंघल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता (Hapur News)

मुख्य वक्ता डॉ. अनिल बाजपेयी ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि हम प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को नहीं निभाएंगे तो भविष्य की पीढ़ियां गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं का सामना करेंगी। डॉ. आराधना बाजपेयी ने बच्चों में प्रकृति प्रेम और संरक्षण के संस्कार विकसित करने पर जोर दिया।

इन्हें किया गया पुरस्कृत (Hapur News )

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाली कायरा जिंदल एवं अयांश को सम्मानित किया गया। इसके अलावा आयोजित मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में गुंजन, सिमरन गोयल, कायरा जिंदल, डॉ. आराधना बाजपेयी, श्रेया जिंदल एवं उदित गर्ग ने विजेता बनकर पुरस्कार प्राप्त किए।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस अवसर पर राम किशन अग्रवाल, अनीता सिंघल, गोपाल गर्ग, मनोज गोयल, नीरज, अमित, अशोक मित्तल, ललित संजीव सिंहल, प्रमोद जिंदल, ललित जिंदल, शैलेष सिंहल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News