Hapur News विश्व पर्यावरण दिवस पर हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने टी.बी. मरीजों को वितरित किया पोषाहार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, मोदीनगर रोड हापुड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षय रोग (टी.बी.) से पीड़ित मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषाहार वितरित किया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, मोदीनगर रोड हापुड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षय रोग (टी.बी.) से पीड़ित मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषाहार वितरित किया गया।

क्षय रोगियों को सौंपी किट्स (Hapur News)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक विजय पाल आढ़ती और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा की उपस्थिति में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने क्षय रोगियों को पोषण किट्स सौंपीं।

Hapur news--
Hapur news–

टी.बी. अब लाइलाज बीमारी नहीं (Hapur News)

जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने कहा कि टी.बी. अब लाइलाज बीमारी नहीं रही है। इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। समय पर इलाज, सही खान-पान और नियमित दवा से इस बीमारी को पूरी तरह हराया जा सकता है। उन्होंने सभी टी.बी. मरीजों से अपील की कि वे हार न मानें और डॉक्टरों की सलाह पर नियमित उपचार कराएं।

मानव सेवा का एक निरंतर मिशन (Hapur News)

एसोसिएशन के महामंत्री विकास गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टी.बी. मुक्त भारत’ के संकल्प को पूरा करने में हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन सक्रिय भूमिका निभा रही है। एसोसिएशन मरीजों का डेटा संकलित करने से लेकर उन्हें समय-समय पर प्रोटीन युक्त पोषाहार उपलब्ध कराने तक का कार्य कर रही है। यह मानव सेवा का एक निरंतर मिशन है।

Hapur news-
Hapur news-

सीएमओ का किया स्वागत (Hapur News)

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। एसोसिएशन ने उन्हें जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश कुमार गुप्ता, जिला पी.पी.एम. कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी, कोषाध्यक्ष विनीत जिंदल, नीरज डाबरा, विपिन अग्रवाल, राजीव डंग, संजीव कुमार, अनिल रुहेला सहित कई चिकित्सा अधिकारी और एसोसिएशन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News