Hapur News विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनाघर कॉलोनी पार्क में पीपल-जामुन के पौधे लगाए

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अपनाघर कॉलोनी स्थित पार्क में पीपल और जामुन के पौधे लगाए गए। इस मौके पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी गौरव गोयल सर्राफ ने वृक्षारोपण अभियान की जानकारी दी। पार्क को पूरी तरह हराभरा बनाने का संकल्प लिया (Hapur News) गौरव गोयल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अपनाघर कॉलोनी स्थित पार्क में पीपल और जामुन के पौधे लगाए गए। इस मौके पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी गौरव गोयल सर्राफ ने वृक्षारोपण अभियान की जानकारी दी।

पार्क को पूरी तरह हराभरा बनाने का संकल्प लिया (Hapur News)

गौरव गोयल सर्राफ ने बताया कि इस साल पार्क को पूरी तरह हराभरा बनाने का संकल्प लेकर वृक्षारोपण की शुरुआत बड़मावस के दिन बरगद (बड़) का पौधा लगाकर की गई थी। उन्होंने कहा कि उसके बाद से यह सिलसिला लगातार जारी है। उसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पीपल और जामुन जैसे महत्वपूर्ण वृक्ष लगाए गए। इन पौधों को नियमित रूप से पानी और देखभाल के साथ संरक्षित किया जाएगा।

Hapur news-
Hapur news-

पर्यावरण दिवस की दी बधाई (Hapur News)

इस अवसर पर कैलाश वर्मा ने सभी नागरिकों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने अपील की कि लोग अपने आस-पास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें जीवित रखने का प्रयास करें।सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे इस हरियाली अभियान को और आगे बढ़ाएंगे तथा अपनाघर कॉलोनी के पार्क को एक आदर्श हरा-भरा स्थान बनाने में सहयोग करेंगे। गौरव गोयल सर्राफ ने कॉलोनीवासियों से अपील की कि वे भी इस मुहिम से जुड़ें और अपने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा दें।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

कार्यक्रम में गौरव गोयल सर्राफ, जिला मिशन समन्वयक महिला कल्याण विभाग नेहा त्यागी, मोनिका गोयल, कैलाश वर्मा, राजू पारीक (पापड़ वाले), बृजभूषण अग्रवाल वीशु, प्रोफेसर नितिन गोयल, कनिक केहर, सीए यश गोयल, मनोज अत्रे, गौरांग गोयल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News