Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी जोगेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को बदनौली बस अड्डे के पास से पकड़ा।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि 4 जून को सुबह करीब 9 बजे उनकी 13 वर्षीय बेटी अपने घर से दोस्त के घर जा रही थी। तभी गांव निवासी जोगेंद्र ने उसे रास्ते में रोका और जबरदस्ती ईख के खेत में खींच ले गया। वहां आरोपी ने किशोरी के कपड़े फाड़कर उसके साथ बलात्कार किया।
परिजन को आरोपी ने दी धमकी (Hapur News)
घटना के बाद आरोपी मौके से मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकला। घर पहुंचकर किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। कुछ देर बाद आरोपी जोगेंद्र पीड़िता के घर पहुंचा और परिवार को धमकी दी कि यदि किसी को इस घटना की सूचना दी या रिपोर्ट लिखाई तो जान से मार देगा। इसके बाद वह फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (Hapur News)
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी शुरू की और बदनौली बस अड्डे के पास से आरोपी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


