Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड पर किराए के मकान में रह रही एक युवती पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने चाकू और रॉड से उसके सिर, चेहरे, गर्दन और सीने पर लगातार वार किए। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और जिसका अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र अंतर्गत मनसकपुरा गांव की रहने वाली फातिमा तीन जून को हापुड़ के ईदगाह रोड स्थित एक मकान में किराए पर रहने आई थी। चार जून की शाम करीब ५:४५ बजे अचानक नदीम, शाहेआलम, सलीम और दो अन्य अज्ञात हमलावर हथियारों से लैस होकर मकान में घुस आए।
जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार (Hapur News)
आरोपियों ने बिना किसी बातचीत के फातिमा पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसकी गर्दन, सिर और चेहरे पर कई चाकू के वार किए। इसके अलावा सीने पर रॉड से भी जोरदार प्रहार किया गया, जिससे महिला लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के दौरान फातिमा की चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक वकील मौके पर पहुंचा और शोर मचाया। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी तो हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए अवैध तमंचा लहराया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया (Hapur News)
पीड़िता के भाई परवेज ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर नदीम, शाहेआलम, सलीम तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, धारदार हथियार से हमला, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


