Hapur News गढ़मुक्तेश्वर के कच्चा घाट में बाढ़-कटान रोकने के कार्यों का डीएम कविता मीना ने किया निरीक्षण

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सिंचाई विभाग ने बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ और नदी कटान की समस्या से निपटने के लिए कच्चा घाट क्षेत्र में चल रहे बचाव कार्यों का डीएम कविता मीना ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सिंचाई विभाग ने बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ और नदी कटान की समस्या से निपटने के लिए कच्चा घाट क्षेत्र में चल रहे बचाव कार्यों का डीएम कविता मीना ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान तटबंध सुदृढ़ीकरण, बालू एवं मिट्टी की भराई तथा अन्य सुरक्षात्मक उपायों का गहन अवलोकन किया गया। टीम ने कार्यों की गुणवत्ता की सख्ती से जांच की और जहां कमी दिखी, वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

डीएम ने दिए यह निर्देश (Hapur News)

डीएम कविता मीना ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए पर्याप्त संसाधन, मशीनरी और मानवबल की उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया।

नदी में हो सकता है कटान (Hapur News)

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कच्चा घाट क्षेत्र नदी कटान की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। यहां बरसात के दौरान तेजी से कटान हो सकती है, जिससे आसपास के गांवों और कृषि भूमि को खतरा हो सकता है। इसलिए विभाग ने पहले से ही व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।मुख्य उद्देश्य जनधन की सुरक्षा करना और बाढ़ व कटान से होने वाले नुकसान को न्यूनतम करना है। इन कार्यों से स्थानीय निवासियों को बरसात के मौसम में राहत मिलेगी और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा।

गुणवक्ता के साथ समय से कराए जाएंगे कार्य (Hapur News)

निरीक्षण में अधिकारियों ने जोर दिया कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी और यदि कहीं कोई समस्या आए तो तुरंत रिपोर्ट कर समाधान किया जाएगा।सिंचाई विभाग का प्रयास है कि इस वर्ष बरसात के दौरान गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में कोई बड़ी घटना न हो और नदी तटवर्ती इलाकों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रहे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News