Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News नगर के मोहल्ला जवाहर गंज शिव मंदिर वाली गली निवासी बर्तन व्यापारी धनेश कुमार ने कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने अपने पुत्र आशू वर्मा के साथ काम करने वाले सौरभ पर चोरी का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक घर से 5 लाख रुपये, सोने के आभूषण और स्मार्ट वाच चोरी कर ले गया।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
बर्तन व्यापारी धनेश कुमार के अनुसार, उनका पुत्र आशू वर्मा जीएसटी से संबंधित काम करता है। उसी के साथ चंडी मंदिर के पास रहने वाला सौरभ भी काम करता था। 26 मई की शाम करीब 4 बजे धनेश कुमार ने सौरभ को अपने घर के कमरे से बाहर निकलते देखा। जब उन्होंने पूछा कि वह कमरे में क्या कर रहा था, तो सौरभ घबरा गया और बोला कि वह आशू को देखने आया था।
चोरी की वारदात की जानकारी हुई (Hapur News)
इस पर शक होने के बाद धनेश कुमार ने कमरे की जांच की तो अलमारी से सोने की चैन और एक चांदी की अंगूठी गायब पाई गई। इसके बाद उन्होंने लॉकर चेक किया तो वहां रखे करीब 5 लाख रुपये नकद और एक स्मार्ट वॉच भी गायब थी। कुल मिलाकर चोरी की राशि लाखों में बताई जा रही है।धनेश कुमार ने तुरंत अपने पुत्र आशू को सूचित किया। आशू ने सौरभ को फोन किया, लेकिन आरोपी ने फोन उठाने से इनकार कर दिया। जब सौरभ के पिता से संपर्क किया गया तो उन्होंने भी बताया कि उन्हें सौरभ के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित धनेश कुमार की तहरीर पर आरोपी सौरभ के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


