Hapur News: गोपाल शर्मा जघन्य हत्याकांड, ब्राह्मण समाज ने की फांसी की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Hapur News: हापुड़ में ब्राह्मण महासभा ने 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की जघन्य हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को फांसी देने की मांग की।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ में ब्राह्मण महासभा ने 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की जघन्य हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को फांसी देने की मांग की। इस मामले में ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश है।

घटना का विवरण (Hapur News)

जनपद गौतमबुद्धनगर की तहसील जेवर के गांव बनवारीवास उर्फ बनवारीपुर में 15 साल के गोपाल शर्मा की जघन्य हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद ब्राह्मण समाज के लोग काफी नाराज हैं। समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती है।

ब्राह्मण महासभा का प्रदर्शन (Hapur News)

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकचंद शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और गोपाल शर्मा हत्याकांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग की।

Hapur news: गोपाल शर्मा जघन्य हत्याकांड, ब्राह्मण समाज ने की फांसी की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Hapur news: गोपाल शर्मा जघन्य हत्याकांड, ब्राह्मण समाज ने की फांसी की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इसके बाद उपजिलाधिकारी ईला प्रकाश को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सभी हत्यारों को फांसी की सजा देने की अपील की गई। ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हुई है।

मौजूद प्रमुख लोग (Hapur News)

इस मौके पर विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, बॉबी पाठक, रोहित शर्मा, अनुराग वत्स, दीपक शर्मा, विशाल शर्मा, राहुल शर्मा, कपिल शर्मा, डॉ. करुण शर्मा, निशांत शर्मा, अभिषेक कौशिक, प्रशांत कौशिक, अमरनाथ शर्मा, प्रवीण शर्मा, प्रवीण पाठक, मदन शर्मा, मयंक शर्मा, सोनू पंडित, ईश्वरचंद शर्मा, सुबोध शास्त्री, शिवकुमार शर्मा, अमन शर्मा, नीरज शर्मा, संजय त्यागी समेत कई लोग उपस्थित थे।

समाज के लोगों ने शासन-प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है ताकि मासूम की हत्या का न्याय मिल सके। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में ब्राह्मण समुदाय में गुस्सा पैदा कर दिया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News