दिल्ली के विकास को अधिक गति देगा इस बार का बजट: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 23 मार्च (khabarwala24)। ‘खीर सेरेमनी’ के साथ दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को बजट सत्र से पहले पारंपरिक ‘खीर रस्म’ निभाई।

दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद बजट सत्र से पहले ‘खीर सेरेमनी’ की शुरुआत की गई। इस रस्म में पारंपरिक भारतीय मिठाई तैयार की जाती है, उसे भगवान को चढ़ाया जाता है और फिर बजट बनाने में शामिल लोगों और आम जनता के बीच बांटा जाता है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बजट 2026-27 हमारी सरकार का दूसरा बजट है। यह दिल्ली के विकास की गति बढ़ाने वाला बजट है। यह दिल्ली के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाला बजट है। यह दिल्ली के विकास को अधिक गति देगा और राष्ट्रीय राजधानी की एक सकारात्मक छवि को दर्शाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि यह ऐसा बजट होगा, जिसमें छात्रों के लिए सुविधाएं, शहर के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर हवा और स्वच्छता व हरी-भरी दिल्ली का सपना है। आज समय सपनों को पूरा करने का है। हमने पिछले साल दिल्ली की दिशा बदलने का काम किया। अब दिल्ली की दशा बेहतर हो, इसके लिए यह बजट काम करेगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा, “दिल्ली की जनता का बहुत-बहुत अभिनंदन है। हमारा प्रण है कि दिल्ली की जनता की सेवा करते हुए सरकार हर समय काम करे व राष्ट्रीय राजधानी को और बेहतर बनाए।”

वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हम पिछले लगभग 30 साल से वायु प्रदूषण से लड़ाई लड़ रहे हैं और सभी सरकारें इसमें नाकाम रही हैं। पिछली सरकार झूठे वादे और बातें करती रही। उन्होंने कहा, “इस बार दिल्ली का बजट ‘ग्रीन बजट’ होगा। दिल्ली के पर्यावरण को बचाने वाला और साफ हवा देने वाला बजट होगा। इसलिए इसे ‘ग्रीन बजट’ का नाम दिया गया है। मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस विजन के लिए धन्यवाद करता हूं।”

- Advertisement -

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैं सभी को आश्वासन दिलाना चाहता हूं कि पिछले एक साल में उन अनेकों कामों को गति देने में कामयाब हुए हैं, जिन कामों की पूर्ति होने से दिल्ली में साफ हवा दिखाई देती। इस बजट में सारी रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी और अगले एक साल के कामकाज की दिशा दिखाई देगी।”

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-