UP Assembly Session:सीएम योगी ने कहा- ‘अखिलेश यादव को जनसंख्या की ….’

UP Assembly Session Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को पहले दिन की ही तरह विधानसभा में विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में नजर आया। विपक्ष मे इस दौरान महंगाई से लेकर बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। सदन के नेता […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

UP Assembly Session Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को पहले दिन की ही तरह विधानसभा में विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में नजर आया। विपक्ष मे इस दौरान महंगाई से लेकर बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। सदन के नेता योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए बताया कि प्रदेश में बेरोजगारी की दर पहले की अपेक्षा कम हुई है।

आपको बता दें कि दरअसल नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में बेरोजगारी को मुद्दा बनाते हुए सवाल किया कि लगातार बढ़ रही जनसंख्या और उसके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आपकी नेशनल एजुकेशन पॉलिसी बेरोजगार लोगों की संख्या बताएगी। इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे इस बात से काफी अच्छा लगा कि अखिलेश यादव को जनसंख्या की चिंता हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हम लोग जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए ही समान कानून की बात करते हैं।

घट रही बेरोजगारी दर

उन्होंने आगे कहा कि जनसंख्या के बारे में सोच कर समाजवादियों में कुछ तो प्रोग्रेस हुई, अच्छा है प्रगति के बारे में सोचना चाहिए. वहीं बेरोजगारी पर जवाब देते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि 2016 में बेरोजगारी की दर 19 प्रतिशत थी जो अब घटकर 3 से 4 प्रतिशत तक रह गई है। उनका कहना है कि यह आंकड़े दिखाते हैं कि राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और लोगों को नौकरी मिल रही है।

विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी लागू किए गए

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हो चुकी है, इसके तहत सामान्य पाठ्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी लागू किये गए हैं। जिसमें पैरामेडिकल, ड्रोन टेक्नॉलोजी, डाटा एनालिसिस, थ्री डी पेंटिंग जैसे पाठ्यक्रम भी जोड़े गए हैं।

Up assembly session:सीएम योगी ने कहा- 'अखिलेश यादव को जनसंख्या की.... ' Up assembly session:सीएम योगी ने कहा- 'अखिलेश यादव को जनसंख्या की.... ' Up assembly session:सीएम योगी ने कहा- 'अखिलेश यादव को जनसंख्या की.... ' Up assembly session:सीएम योगी ने कहा- 'अखिलेश यादव को जनसंख्या की.... '

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News