Weather Report: अगस्त में भी मानसून रहेगा मेहरबान , जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से यूपी के कई जिलों में मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को चिपचिपाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 6 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। बुधवार को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से यूपी के कई जिलों में मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को चिपचिपाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 6 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। बुधवार को प्रदेश में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज की सुबह झमाझम बारिश के साथ हुई, जिसकी वजह से यहां के लोगों ने राहत की सांस ली, तो वहीं कई जगहों पर जलजमाव हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार 2 अगस्त को राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं। राज्य के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की बहुत संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर तेज हवा 40-50 किमी प्रति घंटे चलने की संभावना है।

किन किन दिलों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण भाग जहां तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना को छोड़कर अधिकतम तापमान में अगले 5 दिन तक कोई बड़ा बदलाव नहीं है वहीं न्यूनतम तापमान में भी अगल पांच दिनों तक कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कन्नौज., कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव अनेक स्थानों पर आज बारिश हो सकती है। जबकी पूर्वी यूपी के जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र के लगभग सभी स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में इन दिनों बारिश की गतिविधि कम होने से उमस हो रही है। वहीं पछुआ हवा थोड़ी राहत भी दे रही है। फिलहाल दिल्ली में तेज बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ इलाकों में बुधवार को बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते दिल्ली को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Weather report: अगस्त में भी मानसून रहेगा मेहरबान , जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Add Weather report: अगस्त में भी मानसून रहेगा मेहरबान , जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: अगस्त में भी मानसून रहेगा मेहरबान , जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: अगस्त में भी मानसून रहेगा मेहरबान , जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News