Khabarwala 24 News Lucknow: UP News उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार देर रात सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी किए। इस फेरबदल में गोरखपुर समेत 11 जिलों के SSP और SP बदल दिए गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमोशन के बाद बदली गई तैनाती (UP News)
अयोध्या के आईजी रहे प्रवीण कुमार को पदोन्नति के बाद लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है। वहीं हाल ही में एडीजी पद पर प्रोन्नत हुए सुजीत पांडेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाओं का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। वह अब तक एडीजी जोन लखनऊ के पद पर तैनात थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले (UP News)
- ईओडब्ल्यू के आईजी के.एस. इमैन्युअल को डीजीपी का जीएसओ बनाया गया
- कानपुर नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह को भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद का आईजी
- गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी का अपर पुलिस आयुक्त
- गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नैय्यर को प्रमोशन के बाद गाजियाबाद का अपर पुलिस आयुक्त
प्रमोशन के बाद DIG स्तर की जिम्मेदारी (UP News)
- मिर्जापुर के एसपी सोमेन वर्मा → डीआईजी अयोध्या परिक्षेत्र
- लखीमपुर खीरी के एसपी संकल्प शर्मा → संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर
- मेरठ के एसपी विपिन टाडा → संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर
- पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव → डीआईजी, एटीएस
- सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी → डीआईजी, तकनीकी सेवाएं
- पीटीसी मुरादाबाद के एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव → डीआईजी, पुलिस मुख्यालय
इन 11 जिलों में नए SSP-SP की तैनाती (UP News)
जौनपुर – कुंवर अनुपम सिंह (पूर्व एसपी सुलतानपुर)
- Advertisement -लखीमपुर खीरी – ख्याति गर्ग (सेनानायक, 9वीं वाहिनी PAC मुरादाबाद)
बस्ती – यशवीर सिंह (पूर्व एसपी रायबरेली)
सुलतानपुर – चारू निगम (सेनानायक, 47वीं वाहिनी PAC गाजियाबाद)
- Advertisement -सहारनपुर – अभिनन्दन (पूर्व एसपी बस्ती)
गोरखपुर – डॉ. कौस्तुभ (पूर्व एसपी जौनपुर)
मेरठ – अविनाश पांडेय (सेनानायक, प्रथम वाहिनी SSF)
रायबरेली – रवि कुमार (सेनानायक, 11वीं वाहिनी PAC सीतापुर)
अमेठी – सुकीर्ति माधव (एसपी, अभिसूचना आगरा)
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश
(UP News)
सरकार के इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कई जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती से प्रशासनिक पकड़ और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


