Cm Yogi सीएम योगी ने यह दी सौगात एक करोड़ 91 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ

Cm Yogi  Khabarwala 24 News Lucknow:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा सत्र 2023-24 में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के बच्चों को यूनिफॉर्म स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी के लिए प्रति विद्यार्थी 1200 रुपये अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाने की प्रक्रिया की शुरुआत की। इससे बेसिक स्कूलों में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Cm Yogi  Khabarwala 24 News Lucknow:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा सत्र 2023-24 में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के बच्चों को यूनिफॉर्म स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी के लिए प्रति विद्यार्थी 1200 रुपये अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाने की प्रक्रिया की शुरुआत की। इससे बेसिक स्कूलों में पढ़ाई कर रहे एक करोड़ 91 लाख बच्चे लाभान्वित होंगे।

पांच करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर उठे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले छह वर्षों में पांच करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। मतलब गरीबी से बाहर आए हैं। विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आने वाले एक दशक में बेहतरीन परिणाम आएंगे। नीति आयोग ने आंकड़े जारी किये हैं। उत्तर प्रदेश की स्थिति बहुत अच्छी हुई है।

पांचवी के बाद स्कूल भेजने के लिए शिक्षक करें प्रेरित

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छह साल पहले बेसिक के स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या घटती जा रही थी। पहले एक करोड़ 30 लाख थी। आज एक करोड़ 91 लाख बच्चे हैं। पांचवीं के बाद अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं। शिक्षक उन्हें प्रेरित करें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा में ऑपरेशन कायाकल्प की सफलता का बखान करते हुए कहा कि इसका दूसरा फेस माध्यमिक शिक्षा में अब शुरू किया जाएगा।

शिक्षकों की भर्ती के लिए किया जा रहा आयोग का गठन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले छह सालों में एक लाख 64 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। रिटायर हो रहे शिक्षकों की पूर्ति करने के लिए भी सरकार तैयार है। शिक्षक भर्ती के लिए एक आयोग का गठन किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी न रहें।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी, बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Cm yogi सीएम योगी ने यह दी सौगात एक करोड़ 91 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ Add Cm yogi सीएम योगी ने यह दी सौगात एक करोड़ 91 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ Cm yogi सीएम योगी ने यह दी सौगात एक करोड़ 91 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ Cm yogi सीएम योगी ने यह दी सौगात एक करोड़ 91 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News