Noida News:इश्क के लिए सरहद पार करने वाली सीमा और सचिन को मिली जमानत

Noida News Khabarwala24 News Noida : पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन को अदालत से जमानत मिल गई है। गत 4जुलाई को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पाकिस्तानी निवासी सीमा हैदर, ग्रेटर नोएडा के निवासी सचिन, सचिन के पिता नेत्रपाल सिंह को जेल भेज दिया था। अब सभी को जमानत मिल गई है। कोर्ट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Noida News Khabarwala24 News Noida : पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन को अदालत से जमानत मिल गई है। गत 4जुलाई को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पाकिस्तानी निवासी सीमा हैदर, ग्रेटर नोएडा के निवासी सचिन, सचिन के पिता नेत्रपाल सिंह को जेल भेज दिया था। अब सभी को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने सीमा और सचिन को इस शर्त पर जमानत दी है कि वह ना तो देश छोड़कर जा सकते और ना ही अपना पता बदल सकते हैं।

अगले आदेश तक सचिन के घर पर रहेगी सीमा

जेवर सिविल कोर्ट ने सभी को जमानत दे दी है। सीमा के वकील ने बताया कि कोर्ट में दाखिल याचिका के मुताबिक सचिन के घर का एड्रेस रबूपुरा लिखा हुआ है। इसलिए अगले आदेश तक सीमा, सचिन और सीमा के चारों बच्चे रबूपुरा में रहेंगे। सभी लोग सचिन के घर पर ही रहेंगे। आपको बता दें कि सीमा और सचिन की शादी नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में हो गई थी।

- Advertisement -

Noida news:इश्क के लिए सरहद पार करने वाली सीमा और सचिन को मिली जमानत

सीमा को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है

जानकारी के अनुसार अभी सीमा की जिंदगी आसान नहीं है। लगातार सीमा के बारे में छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि समय पड़ने पर सीमा को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। पूरा मामला भारत की सुरक्षा एजेंसी को भी चला गया है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि पाकिस्तान में स्थित कराची के सिंध प्रांत की मूल रूप निवासी सीमा गुलाम हैदर है। वर्ष 2020 में सीमा की जान पहचान पब्जी गेम से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन से हुई थी। जान पहचान होने के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने पहली बार नेपाल में मुलाकात की थी और उसी दौरान शादी कर ली। शादी नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में की गई थी और दोनों ने साथ रहने का वादा किया। करीब डेढ़ महीने पहले सीमा ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंची। तभी से वह सचिन के साथ रह रही थी। पुलिस ने सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

पबजी से संपर्क में आए

पुलिस पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि दोनों साल 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे, जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई और उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. सीमा ने प्रेमी सचिन के साथ जीवन बिताने के लिए अपना देश छोड़कर ग्रेटर नोएडा आने का फैसला लिया। वह अपने चारों बच्चों के साथ पहले दुबई गई और नेपाल होते हुए उसे भारत में पहुंची। इसके बाद वो ग्रेटर नोएडा आकर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी।

 

Add Noida news:इश्क के लिए सरहद पार करने वाली सीमा और सचिन को मिली जमानत Noida news:इश्क के लिए सरहद पार करने वाली सीमा और सचिन को मिली जमानत Noida news:इश्क के लिए सरहद पार करने वाली सीमा और सचिन को मिली जमानत

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News