उत्तर पूर्वी दिल्ली में पति ने पत्नी और बेटे पर चलाई गोली, हालत गंभीर

नई दिल्ली, 27 सितंबर (khabarwala24)। उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर क्षेत्र में मूंगा नगर गली नंबर 1 में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक पति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी रिजवाना और 17 वर्षीय बेटे अरबाज पर गोली चला दी।आरोपी पति अब्दुल करीम, जो जहांगीरपुरी का रहने वाला है, वारदात के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 27 सितंबर (khabarwala24)। उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर क्षेत्र में मूंगा नगर गली नंबर 1 में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक पति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी रिजवाना और 17 वर्षीय बेटे अरबाज पर गोली चला दी।

आरोपी पति अब्दुल करीम, जो जहांगीरपुरी का रहने वाला है, वारदात के बाद फरार हो गया है। घायलों को पहले शास्त्री पार्क के जगप्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, रिजवाना अपने बेटे अरबाज के साथ मायके में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रिजवाना का पति अब्दुल करीम अक्सर मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर वह मायके चली आई थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अब्दुल करीम बातचीत के लिए मूंगा नगर पहुंचा। बातचीत के दौरान दोनों में फिर बहस हो गई। गुस्से में आकर अब्दुल ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। जब अरबाज मां को बचाने के लिए बीच में आया, तो उस पर भी गोली दाग दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।

स्थानीय निवासी युनूस ने khabarwala24 से बातचीत में बताया, “अब्दुल करीम, रिजवाना का पति, अक्सर उससे मारपीट करता था। विवाद बढ़ने पर रिजवाना अपने माता-पिता के घर आ गई। अब्दुल कई बार यहां आकर गाली-गलौज करता था। आज वह बात करने आया, लेकिन बहस के दौरान उसने गुस्से में अपनी पत्नी और बेटे पर गोली चला दी।”

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की गहन जांच कर रहे हैं। घटनास्थल से चार खाली कारतूस मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अब्दुल करीम की तलाश में छापेमारी कर रही है। डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

अस्पताल में रिजवाना और अरबाज की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है, लेकिन पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिया है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News