Crime News सोता रहा परिवार, चोर खंगाल गए घर, हो गई लाखों की चोरी

Khabarwala24 News Babugarh (Hapur): Crime News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ स्थित एक मकान में बुधवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से हजारों रुपये की नगदी और अाभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाबूगढ़ निवासी बेगराज सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि रात […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Babugarh (Hapur): Crime News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ स्थित एक मकान में बुधवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से हजारों रुपये की नगदी और अाभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाबूगढ़ निवासी बेगराज सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि रात में उसके घर में चोर घुस गए। चोरों ने घर में रखी सेफ में रखे करीब 50 हजार रुपये, सोने व चांदी के आभूषण आदि सामान चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना परिजन ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Crime news सोता रहा परिवार, चोर खंगाल गए घर, हो गई लाखों की चोरी

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी :

बाबूगढ़ गांव में घर में वारदात करने वाले आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच :

बाबूगढ़ पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News