Pakistan क्या पाकिस्तान में भी 26 जनवरी पर होती है परेड , वहां इस दिन क्या होता…

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistan भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रपति भवन से ये परेड निकलती है और नेशनल स्टेडियम तक जाती है। आप भी देखते होंगे कि परेड में आर्मी के जवान कलाबाजियां दिखाते हैं और राज्यों की झांकियां भी देश की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistan भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रपति भवन से ये परेड निकलती है और नेशनल स्टेडियम तक जाती है। आप भी देखते होंगे कि परेड में आर्मी के जवान कलाबाजियां दिखाते हैं और राज्यों की झांकियां भी देश की संस्कृति के बारे में बताती हैं। कभी आपने सोचा है कि भारत के साथ ही आजाद हुए पाकिस्तान में इस दिन क्या होता है और पाकिस्तान में किस तरह से संविधान से जुड़े दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पाकिस्तान में किस तरह इस खास दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।

जानिए पाकिस्तान में क्या होता है ? (Pakistan)

सबसे पहले तो आपको बताते हैं कि पाकिस्तान में 26 जनवरी के दिन कुछ भी खास नहीं होता है। पाकिस्तान में 26 जनवरी आम दिन की तरह है। अब सवाल ये है कि आखिर वहां संविधान से जुड़े दिन को कैसे सेलिब्रेट किया जाता है और कब सेलिब्रेट किया जाता है। आपको बता दें कि दरअसल, पाकिस्तान में संविधान से जुड़ा खास दिन 23 मार्च को सेलिब्रेट किया जाता है, इसे एक तरह से पाकिस्तान का गणतंत्र दिवस कहा जा सकता है। लेकिन, इसे वहां गणतंत्र दिवस नहीं कहा जाता है। पाकिस्तान में इस दिन को पाकिस्तान दिवस कहा जाता है।

आपको बता दें कि भारत में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हो गया था और इस दिन को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है। वहीं, पाकिस्तान में आजादी के 9 साल बाद 23 मार्च 1956 को संविधान लागू किया और पाकिस्तान डोमिनियन को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान में बदल दिया गया। इस दिन को पाकिस्तान दिवस के रुप में सेलिब्रेट किया जाता है। इसके अलावा 23 मार्च 1940 को ही मुसलमानों के लिए अलग राष्ट्र की मांग करते हुए लाहौर प्रस्ताव अपनाया गया था।

पाकिस्तान में क्या परेड भी होती है ? (Pakistan)

भारत की तरह ही पाकिस्तान को मनाने के लिए हर साल 23 मार्च को विशेष समारोह का आयोजन किया जाता है। वहां भी इस दिन परेड का आयोजन किया जाता है और मुख्य अतिथि पाकिस्तान के राष्ट्रपति होते हैं। इस दिन मुख्य आकर्षण पाकिस्तान के सशस्त्र बल द्वारा की गई परेड होती है और कई चीजों का प्रदर्शन किया जाता है। पाकिस्तान भी भारत की तरह अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करता है और इसमें ज्यादातर आर्मी के हथियारों आदि का प्रदर्शन होता है। इस दिन कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News