Israel Hamas War अमेरिका क्या कर रहा है हमास के खिलाफ प्लान? रॉकेट-मिसाइलों के बीच विदेश मंत्री को भेजा इजरायल

Israel Hamas War Khabarwala 24 News: हमास और इजरायल में तेज होती जंग के बीच दुनिया की नजरें अमेरिका पर टिकी हैं। इस युद्ध में इजरायल को अमेरिका मदद भेज चुका है।अमेरिकी गोला-बारूद से लैस प्लेन और गेराल्ड आर फोर्ड युद्धपोत इजरायल के करीब पहुंच चुका है। इस बीच बाइडेन ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Israel Hamas War Khabarwala 24 News: हमास और इजरायल में तेज होती जंग के बीच दुनिया की नजरें अमेरिका पर टिकी हैं। इस युद्ध में इजरायल को अमेरिका मदद भेज चुका है।अमेरिकी गोला-बारूद से लैस प्लेन और गेराल्ड आर फोर्ड युद्धपोत इजरायल के करीब पहुंच चुका है। इस बीच बाइडेन ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को इजरायल भेजा है।

अमेरिका के विदेश मंत्री वहां इजरायली वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। जहां अमेरिका यह जानने की कोशिश करेगा कि इजरायल को क्या मदद दी जा सकती है। इजरायल पर हुए हमास के आतंकी हमले के बाद किसी विदेशी नेता का यह पहला दौरा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे वहां इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मिलेंगे या नहीं।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन वरिष्ठ इजरायली नेताओं से मिलने के लिए बुधवार को यात्रा करेंगे, जो कि एक अभूतपूर्व हमास हमले के बाद इजरायल के साथ एकजुटता यात्रा है।

क्यों कर रहा अमेरिका इजरायल दौरा

मिलर ने एक ब्रीफिंग में कहा, ” यह एकजुटता और समर्थन का संदेश होगा।” “निश्चित रूप से, वह इज़रायल के नेताओं से सुनना चाहते हैं, उनसे सीधे उस स्थिति के बारे में सुनना चाहते हैं जिसका वे सामना कर रहे हैं… उन्हें क्या चाहिए और हम कैसे उनका सर्वोत्तम समर्थन कर सकते हैं।” मिलर ने कहा कि ब्लिंकन गुरुवार को इज़रायल पहुंचेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या शीर्ष अमेरिकी राजनयिक इजराइल के बाद अन्य देशों का दौरा करेंगे, मिलर ने कहा कि विदेश विभाग इस विषय पर और घोषणा कर सकता है।

हाईटेक प्लेन और युद्धपोत अमेरिका ने भेजे

इजरायल और हमास के बीच जंग में अमेरिका ने पहला देश है, जिसने इजरायल को हथियारों की मदद देनी शुरू कर दी है। अमेरिका का गोला-बारूद से लैस प्लेन और गेराल्ड आर फोर्ड युद्धपोत इजरायल सीमा के करीब पहुंच तुका है। हथियारों को ले जाने वाले यह अमेरिकी विमान बेहद हाइटेक गोला-बारूद हैं। इसने मंगलवार शाम को अमेरिका से उड़ान भरी थी। अमेरिकी मदद के बाद इजरायल और हमास के बीच जंग निर्णायक मोड़ ले सकती है।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि हमास ने शनिवार को इज़राइल पर एक आश्चर्यजनक हमला किया, जिसमें सैकड़ों इज़राइली मारे गए और दर्जनों बंधकों को पकड़ लिया गया। जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने गाजा में हवाई हमलों से फिलिस्तीनियों पर हमला किया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शनिवार से अवरुद्ध क्षेत्र पर इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 830 फिलिस्तीनी मारे गए और 4250 से अधिक घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 180000 से अधिक गज़ावासी बेघर हो गए हैं।

Israel hamas war अमेरिका क्या कर रहा है हमास के खिलाफ प्लान? रॉकेट-मिसाइलों के बीच विदेश मंत्री को भेजा इजरायल Israel hamas war अमेरिका क्या कर रहा है हमास के खिलाफ प्लान? रॉकेट-मिसाइलों के बीच विदेश मंत्री को भेजा इजरायल Israel hamas war अमेरिका क्या कर रहा है हमास के खिलाफ प्लान? रॉकेट-मिसाइलों के बीच विदेश मंत्री को भेजा इजरायल Israel hamas war अमेरिका क्या कर रहा है हमास के खिलाफ प्लान? रॉकेट-मिसाइलों के बीच विदेश मंत्री को भेजा इजरायल Israel hamas war अमेरिका क्या कर रहा है हमास के खिलाफ प्लान? रॉकेट-मिसाइलों के बीच विदेश मंत्री को भेजा इजरायल Israel hamas war अमेरिका क्या कर रहा है हमास के खिलाफ प्लान? रॉकेट-मिसाइलों के बीच विदेश मंत्री को भेजा इजरायल Israel hamas war अमेरिका क्या कर रहा है हमास के खिलाफ प्लान? रॉकेट-मिसाइलों के बीच विदेश मंत्री को भेजा इजरायल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News