Weather चिलचिलाती गर्मी से कब मिलेगी राहत, दिल्ली में बारिश.. तो मुंबई में पारा हाई; जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather जून माह की शुरूआत हो चुकी है। भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। आज शनिवार को लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण भी है। लिहाजा मौसम में गर्मी के साथ साथ सियासी पारा भी हाई है। देश के कई हिस्सों में मौसम ने सुहानी करवट भी ली है। कल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather जून माह की शुरूआत हो चुकी है। भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। आज शनिवार को लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण भी है। लिहाजा मौसम में गर्मी के साथ साथ सियासी पारा भी हाई है। देश के कई हिस्सों में मौसम ने सुहानी करवट भी ली है। कल केरल में मानसून ने दस्तक दे दी हैष भारी बारिश के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली वालों को आज गर्मी परेशान कर सकती है। दिल्ली में आज का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर इस सप्ताह के शुरुआती कुछ दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि अंत के कुछ दिनों में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। कल यानि रविवार को 45डिग्री सेल्सियस, सोमवार को डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 45डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 46डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 45 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार यानि 7 जून को 46 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। इसके कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए हैं। कई जिलों में भीषण लू की वजह से मौतें होने की सूचना भी मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग के हवाले से आम जनता से जुड़ी राहत की खबर मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 1 जून को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

धूल भरी आंधी (Weather)

इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर धूल भरी आंधी, बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर लू और गरम रात होने का भी अलर्ट जारी है। शनिवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर से भीषण ऊष्ण लहर लू चलने की संभावना है।

कैसा रहेगा मुंबई में आज का मौसम (Weather)

मुंबई में आज का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं न्यूनतम तापमान 30डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर इस पूरे सप्ताह बादल और बारिश के आसार हैं। कल यानि रविवार को 32 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 32 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 31डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 31डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 31डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार यानि 7 जून को 31डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

कैसा रहेगा जयपुर का मौसम (Weather)

जयपुर में आज का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर इस सप्ताह के शुरुआती कुछ दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि अंत के कुछ दिनों में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। कल यानि रविवार को 42 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 42 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 41 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 41 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 45 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार यानि 7 जून को 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम (Weather)

हैदराबाद का मौसम सुहानी करवट ले रहा है। बारिश के आसार हैं। तापमान 33 डिग्री सेल्सियस है। वहीं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर इस पूरे सप्ताह बारिश छाए रहेंगे। कल यानि रविवार को 38 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 35 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 39 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 38 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 35 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार यानि 7 जून को 38 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News