Hapur News डीएम कविता मीना ने ‘वन स्टॉप सेंटर – सखी’ का किया औचक निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार के दिए निर्देश

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं को संकट के समय एक ही छत के नीचे त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित ‘वन स्टॉप सेंटर – सखी’ का बुधवार को जिलाधिकारी कविता मीना ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली मेडिकल […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं को संकट के समय एक ही छत के नीचे त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित ‘वन स्टॉप सेंटर – सखी’ का बुधवार को जिलाधिकारी कविता मीना ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली मेडिकल सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग और अस्थायी आश्रय गृह की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

अभिलेखों और कर्मचारियों की उपस्थिति का लिया ब्योरा (Hapur News)

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं के आगमन रजिस्टर, सहायता पंजिका और रेफरल रिकॉर्ड का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अब तक आए मामलों तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही, केंद्र में तैनात केंद्र प्रशासक, केस वर्कर, काउंसलर, स्टाफ नर्स और सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति पंजिका की भी जांच की गई।

Hapur news-
Hapur news-

181 और 112 हेल्पलाइन पर न्यूनतम रिस्पॉन्स टाइम के आदेश (Hapur News)

जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर के 181 महिला हेल्पलाइन और आपातकालीन सेवा 112 से समन्वय की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हेल्पलाइन या आपातकालीन नंबर से कॉल प्राप्त होने पर रिस्पॉन्स टाइम कम से कम रखा जाए, ताकि पीड़ित महिला या बालिका को बिना किसी देरी के तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।

Hapur news--
Hapur news–

परिसर की सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष जोर (Hapur News)

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेंटर परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन यंत्रों की स्थिति और महिला सुरक्षा के समग्र इंतजामों को देखा। उन्होंने कहा, “वन स्टॉप सेंटर संकट की घड़ी में पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक बड़ा संबल और सहारा है। यहां आने वाली प्रत्येक महिला के साथ पुलिस, काउंसलर व स्टाफ अत्यंत संवेदनशील, सहानुभूतिपूर्ण और सहयोगात्मक व्यवहार करें।”

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News