Weather ठंड कब देगी दिल्ली-नोएडा में दस्तक ? जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर राज्यों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन अभी भी कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है। एक ओर दिल्ली में जहां गर्मी और तेज धूप लोगों का पसीना छुड़ा रही है, तो वहीं दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में झमाझम बारिश […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर राज्यों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन अभी भी कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है। एक ओर दिल्ली में जहां गर्मी और तेज धूप लोगों का पसीना छुड़ा रही है, तो वहीं दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में झमाझम बारिश जारी है।

मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार आज लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

राजधानी दिल्ली में दिन में धूप की वजह से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन सुबह-शाम को गर्मी से राहत रहती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राजधानी में ऐसा ही मौसम रहने की अनुमान जताया है। पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 15 अक्टूबर के बाद सुबह-शाम को गुलाबी ठंडक का अहसास शुरू होगी। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक दिल्ली में ठंड दस्तक दे सकती है। हालांकि अभी इसका असर दिन में नहीं दिखेगा। दिन में के समय अभी धूप की वजह से गर्मी बरकरार रहेगी।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज ने इन दिनों सभी को कन्फ्यूज कर रखा है। कही बारिश की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है तो कहीं उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही हैं। इस बीच तापमान में भी गिरावट आई है। सुबह और शाम को कम गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में गुरुवार से बारिश का सिलसिला थमने जा रहा है। हालांकि आज पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना (Weather)

मौसम विभाग ने बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। हालांकि इस बीच कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार से अब बारिश पर ब्रेक लगने जा रहा है। 10 से 14 अक्टूबर तक मौसम साफ ही रहेगा। ऐसे में लोगों को फिर से धूप और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

बारिश पर कब लगेगा ब्रेक (Weather)

इससे पहले सोमवार को मौसम ने एक बार फिर से यूटर्न लिया था, जिसके बाद राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को भी कानपुर, महोबा समेत कुछ जगहों पर बारिश की बौछारें देखने को मिली और कई ज़िलों में बिजली की चमक के साथ बारिश हुई है। जिससे मौसम सुहाना हो गया. लेकिन, कल से मौसम की ये लुकाछिपी खत्म होने जा रही है।

आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क ही रहेगा। इस बीच अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस बीच कहीं किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बुधवार क को पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश की बूंदाबांदी हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश के आसार (Weather)

मौसम विभाग ने आज कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, आज कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत और तमिलनाडु में भी बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी हिमालय, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम का बदल रहा है मिजाज (Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक ज्यादातर राज्यों में मॉनसून की विदाई हो चुकी है। वहीं पश्चिम बंगाल में एक बार फिर चक्रवातीय हवाएं सक्रिय हो गई हैं। इसके चलते गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों पर बने चक्रवाती परिसंचरण के पार एक ट्रफ रेखा झारखंड से मणिपुर तक फैली हुई है। एक अन्य डिस्टरबेंस उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के निकट बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

मॉनसून की अब कहां से होगी वापसी (Weather)

मॉनसून की वापसी की लाइन फिलहाल नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम, खरगोन और नवसारी से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले ४८ घंटों में गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी हो सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News