Weather कब तक सूर्यदेवता करेंगे तांडव ? दिल्ली से UP-बिहार तक चलेगी लू, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान 47 से 48 सेल्सियस डिग्री के पार पहुंच चुका है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 मई से 26 मई तक कई राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान 47 से 48 सेल्सियस डिग्री के पार पहुंच चुका है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 मई से 26 मई तक कई राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

IMD के अनुसार 23 से 26 मई के बीच पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर के अलग-अलग हिस्सों में लू या भीषण लू चलने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग ने दिल्ली में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले करीब हफ्तेभर से दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग को परेशान हैं। हालांकि दो दिन से राजधानी में तेज हवाएं चल रही हैं। हवाओं की वजह से तापमान में हल्की गिरावट हुई है, लेकिन अभी भी गर्मी काफी ज्यादा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक दिल्लीवालों को लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 24 मई यानी शुक्रवार को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही कहीं कहीं पर ऊष्ण लहर लू चलने के आसार है। इसके साथ ही कहीं कहीं ऊष्ण रात्रि का अलर्ट जारी है। पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

इन जनपदों में बारिश की संभावना

शुक्रवार को पूर्वी यूपी के जिले कुशीनगर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा, बलिया, आजमगढ़, वाराणसी,चंदौली, मऊ,देवरिया, अयोध्या, जौनपुर, गाजीपुर,बस्ती,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर में बारिश की संभावना जारी की गई है।

लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार 25 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं कहीं पर लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं कहीं पर 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस अवधि में कहीं कहीं पर ऊष्ण रात्रि होने की संभावना है।

 

ऑरेंज अलर्ट जारी किया (Weather)

मौसम विभाग ने इसके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। कल दर्ज किए गए वास्तविक तापमान को ध्यान में रखते हुए, जिसमें राजस्थान के बाड़मेर, मध्यप्रदेश के गुना और हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस शामिल था। IMD की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 26 मई तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, गुजरात और मध्य प्रदेश में हीटवेव की स्थिति का अनुमान है। वहीं उत्तर प्रदेश में 24 मई से 26 मई तक; और महाराष्ट्र में 25 मई तक लू चलने की उम्मीद है।

केरल में भारी बारिश की संभावना (Weather)

केरल की बात करें तो यहां 22 मई को हुई मूसलाधार बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई, घरों और सड़कों पर पानी भर गया। जबकि कम से कम पांच जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 26 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 29 मई तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

आगामी 24 घंटे का मौसम (Weather)

स्काईमेट वेदर के अनुसार आगामी 24 घंटे के दौरान केरल, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है।

तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की बारिश की उम्मीद है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बन सकती है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News