Weather Report:इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के इलाकों में आज यानी 24 अगस्त को भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के इलाकों में आज यानी 24 अगस्त को भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की आशंका है।

नई दिल्ली का क्या रहेगा मौसम का हाल

देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (बृहस्पतिवार), 24 अगस्त को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, नई दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। उधर दिल्ली में आज भी बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के क्या रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। इसी के साथ गाजियाबाद में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश हो सकती है।

 

हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में क्या रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में आज बृहस्पतिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ, 25 और 26 अगस्त को मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में 28 अगस्त को लगातार बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

अन्य राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसी के साथ, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Weather report:इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Add1
Add1

Weather report:इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report:इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News