Weather मौसम का Delhi-Ncr में बदला मिजाज , गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज नवरात्रि की शुरुआत से ही बदलने लगे थे। अब यहां सुबह और शाम में ठंडक का एहसास होने लगा है। लोगों को गर्मी से सुबह-शाम के समय राहत मिल रही है। मौसम के बदलने के साथ शहर के तापमान में भी कमी दर्ज की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज नवरात्रि की शुरुआत से ही बदलने लगे थे। अब यहां सुबह और शाम में ठंडक का एहसास होने लगा है। लोगों को गर्मी से सुबह-शाम के समय राहत मिल रही है।

मौसम के बदलने के साथ शहर के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी। शहर का मौसम सुहावना और खुशनुमा बना रहेगा।

गुलाबी ठंड की दिल्ली में शुरुआत (Weather)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में कमी देखी जा रही है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में शहर का तापमान और गिरने की संभावना है।

दिल्ली के सफदरजंग की मानक वेधशाला में शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। आज के तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रह सकता है। शहर में सुबह की शुरुआत हल्की ठंडक के साथ हुई है। दिन चढ़ते-चढ़ते धूप तेज होगी, जिससे शहर के तापमान में भी वृद्धि हो सकती है।

कैसा रहेगा एनसीआर में मौसम का हाल (Weather)

दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी सुबह-शाम का मौसम ठंडा बना हुआ है। दिल्ली के जैसे यहां भी गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। चारों शहरों में दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी। शाम होते-होते शहर के तापमान में गिरावट आने लगेगी।

फरीदाबाद और गुरुग्राम के तापमान की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 33 और 34 डिग्री तक रह सकता है। गाजियाबाद और नोएडा का न्यूनतम तापमान क्रमशः 21 और 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश से मॉनसून विदा हो गया है। ऐसे में प्रदेश में बारिश का दौर पूरी तरह से थम गया है, जिसके चलते मौसम शुष्क हो गया है। दिन भर जहां धूप खिल रही है। वहीं रात में हल्की-हल्की ठंड का एहसास यूपी वालों को हो रहा है। राहत की बात ये है कि गर्मी से लोगों का हाल बेहाल नहीं है।

ऐसे में मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम जस का तस रहेगा। हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 17 अक्टूबर तक गरज चमक के साथ बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इस समय यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है। ऐसे में लोगों को धूप और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

यूपी का कैसा रहेगा मौसम? (Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 अक्टूबर को यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। ऐसा ही मौसम आने वाले दिनों में भी सूबे में रहने वाला है। दोनों में से किसी भी हिस्से में मौसम विभाग का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो, प्रदेश में 14 से लेकर 16 अक्टूबर तक पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। ऐसे ही 17 अक्टूबर को भी उत्तर प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट नहीं है।

बारिश के कहीं कहीं आसार (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार और झारखंड में कहीं-कहीं बारिश के आसार बन सकते हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। मध्य प्रदेश और गुजरात में भी तापमान गिरना शुरू हो गया है। आने वाले हफ्तों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News