Weather उमस और तपिश ने किया परेशान, मौसम ले रहा इम्तिहान; जानिए मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather धूप की उमस और तपिश की वजह से लोग मंगलवार को गर्मी से बेहाल रहे। अब आगामी दो दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इससे बहुत अधिक राहत नहीं मिलेगी लेकिन तापमान कुछ कम हो जाएगा। बारिश के मिजाज अगले पांच से छह दिन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather धूप की उमस और तपिश की वजह से लोग मंगलवार को गर्मी से बेहाल रहे। अब आगामी दो दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इससे बहुत अधिक राहत नहीं मिलेगी लेकिन तापमान कुछ कम हो जाएगा। बारिश के मिजाज अगले पांच से छह दिन तक इसी तरह के बने रहेंगे।

40 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा अधिकतम तापमान (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 56से 88 प्रतिशत रहा। सोमवार दोपहर के बाद से राजधानी में बारिश नहीं हुई। पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को घने बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

कैसा रहेगा आगे का मौसम? (Weather)

18 जुलाई को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद 19 जुलाई को बारिश हल्की हो जाएगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। 20 जुलाई को भी बारिश हल्की रहेगी। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 21 और 22 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान 33 से 35 और न्यूनतम 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यूपी का कैसा रहेगा मौसम (Weather)

यूपी में एंट्री के साथ ही मॉनसून ने हाहाकार मचा दिया था। कई गांव और सड़कें जलमग्न हो गई थी। भारी बारिश नदी-नाले में भी उफान आ गया था, लेकिन अब जुलाई के शुरुआती दिनों में अच्छी बारिश कराने के बाद मॉनसून एक्सप्रेस रास्ता भटक गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर शिफ्ट हो गया है। जिसकी वजह से उत्तरी हिस्सा शुष्क होता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, फिलहाल बूंदाबांदी कभी-कभी और कहीं-कहीं होती रहेगी।

कब होगी अच्छी बारिश? (Weather)

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, मॉनसून की रफ्तार कुछ समय के लिए ही थमी है। 20 जुलाई से फिर से मॉनसून की सक्रियता बढ़ेगी। धीरे-धीरे बरसात की तीव्रता और दायरा दोनों बढ़ेगा। लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में 20 से 25 जुलाई के बीच अच्छी बारिश होने के आसार हैं। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दिन में आसमान में बादल तो रहे, लेकिन बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को मायूसी हुई। तीखी धूप और कभी बादलों के बीच दिन भर लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे।

मौसम विभाग अनुसार, बुधवार को राजधानी में बारिश के संकेत नहीं हैं. मंगलवार को पारे में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ लखनऊ में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात का पारा 0.1 डिग्री की बढोतरी के साथ 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मॉनसून की सक्रियता कम होने से बुधवार को मौसम मुख्यतया शुष्क रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम (Weather)

जयपुर में मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार-पांच दिन तक पूर्वी राजस्थान में मॉनसून सक्रिय रहेगा और कोटा-उदयपुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को छत्तीसगढ़ और आसपास के विदर्भ क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना है। 18 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले चार-पांच दिन तक पूर्वी राजस्थान के कई स्थानों पर मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है। इससे कोटा और उदयपुर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

भारी बारिश की उम्मीद (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, 17-18 जुलाई को बारिश में बढ़ोतरी और कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश की उम्मीद है। आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। 17 जुलाई को जोधपुर संभाग में और 18 जुलाई को शेखावाटी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News