Hapur News सभासद की बाइक चुराते गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी दबोचा, दूसरा फरार; भीड़ ने की धुनाई

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा में शुक्रवार सुबह वाहन चोर गिरोह की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। नगर पालिका परिषद के वार्ड 27 के सभासद मरगूब हसन की बाइक चोरी कर भाग रहे गिरोह के एक सदस्य को स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए रंगे हाथों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा में शुक्रवार सुबह वाहन चोर गिरोह की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। नगर पालिका परिषद के वार्ड 27 के सभासद मरगूब हसन की बाइक चोरी कर भाग रहे गिरोह के एक सदस्य को स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भागने में सफल रहा। भीड़ ने पकड़े गए आरोपी की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

घर के बाहर से लॉक तोड़कर ले जा रहे थे बाइक (Hapur News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड 27 के सभासद मरगूब हसन काली मस्जिद के सामने मोहल्ला काजीवाड़ा में निवास करते हैं। उन्होंने गुरुवार की रात रोजाना की तरह अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। शुक्रवार सुबह वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों ने उनकी बाइक का लॉक तोड़ दिया और उसे लेकर जाने लगे।

मंडी जा रहे लोगों की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी (Hapur News)

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग नवीन मंडी स्थित अपनी आढ़त पर जाने के लिए निकले थे। उन्होंने जब संदिग्ध युवकों को सभासद की बाइक ले जाते देखा, तो उन्हें तुरंत शक हो गया। लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका साथी चकमा देकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सभासद और आसपास के तमाम लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

गुस्साए लोगों ने की पिटाई, पुलिस को सौंपा (Hapur News)

इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नगर क्षेत्र के ही एक मोहल्ले का रहने वाला है। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने आरोपी की धुनाई और पूछताछ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और फरार साथी की तलाश की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News