Weather दिल्ली में होने वाली है तपिश वाली गर्मी की एंट्री, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi:  Weather पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली में धूप निकलने से दोपहर का समय लगातार गर्म होता जा रहा है, जो गर्मियों की दस्तक का साफ संकेत दे रही है। हालांकि सर्दी पूरी तरह से नहीं गई है। अब भी शाम को हल्की ठंडक का अहसास होता है। भारत मौसम विज्ञान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi:  Weather पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली में धूप निकलने से दोपहर का समय लगातार गर्म होता जा रहा है, जो गर्मियों की दस्तक का साफ संकेत दे रही है। हालांकि सर्दी पूरी तरह से नहीं गई है। अब भी शाम को हल्की ठंडक का अहसास होता है। भारत मौसम विज्ञान के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच काफी अंतर है।

होली के मौके पर सोमवार को गर्मी बढ़ने की उम्मीद है। इस दिन दिल्ली का अधिकतम पारा 34 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। दिनभर आसमान साफ रहेगा, लेकिन तेज धूप के चलते गर्मी का अहसास होगा।

बढ़ेगा तापमान (Weather)

अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।

गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम 15 डिग्री रहने की उम्मीद है। शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले छह दिनों तक आसमान साफ रहेगा।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में फिर से मौसम ने करवट ली है? बुधवार रात से ही प्रदेश के कई जिलों समेत राजधानी लखनऊ में मौसम बदल गया है। राजधानी लखनऊ में शाम में तेज हवा चली और हल्की-हल्की ठंड भी महसूस की गई।

21 मार्च यानी गुरुवार को हालांकि मौसम के साफ बने रहने के आसार है। आने वाले दिनों में होली है लेकिन यूपी के मौसम का मिजाज उससे पहले ही बदलता हुआ दिखाई दे रहा है।

हल्की ठंड की उम्मीद  (Weather)

20 मार्च की दोपहर से ही तेज हवाएं चलाना शुरू हुईं और शाम होते-होते सर्द होती चली गईं। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई भाग में हल्की से मध्यम बारिश पड़ी। पूरे पूर्वी यूपी की बात करें तो 40-50 किमी./घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च यानी आज यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है।

वहीं, पश्चिमी व पूर्वी यूपी में तेज हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल सकती है। पश्चिमी व पूर्वी यूपी में 22 मार्च को मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं। प्रदेश में 23 मार्च को भी मौसम साफ रह सकता है। 22 और 23 मार्च को किसी तरह की कोई चेतावनी प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए नहीं दी गई है। दिन के समय तेज धूप व रात के समय हल्की ठंड रह सकती है।

24 से 26 मार्च तक मौसम का हाल

वहीं, उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर आने वाले 24 मार्च को बारिश पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 24 मार्च को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम के शुष्क बने रहने की भी उम्मीद है। 25 मार्च को प्रदेश में एक बार फिर मौसम पहले की तरह सामान्य हो पाएगा। 25 मार्च को यूपी के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम के शुष्क बने रहने की उम्मीद है। 26 मार्च को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है।

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ

मौसम विशेषेज्ञों का कहना है कि महीने की शुरुआत में दो पश्चिमी विक्षोभों के असर की वजह से हिमालय में बर्फबारी हुई, उत्तर-पश्चिमी हवाएं इस ठंड को मैदानी इलाकों में ले आईं जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में ठंड का अहसास हुआ और हल्की बारिश भी हुई।

आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली स्काईमेट के अनुसार यह न केवल दिल्ली के लिए, बल्कि उत्तरी मैदानी इलाकों के अन्य हिस्सों के लिए भी एक असामान्य मार्च रहा है। उन्होंने कहा कि साफ आसमान दिन को गर्म और शाम को ठंडा बना रहे हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News