Weather दिल्ली में चलेगा लू और गर्मी का दौर! , 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली में भीषण गर्मी वाला दौर शुरू हो गया है। आने दिनों में दिनों में औसत से काफी ज्यादा गर्मी पड़ेगी। दिन के समय न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं का दौर भी अब थमने वाला है। आईएमडी […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली में भीषण गर्मी वाला दौर शुरू हो गया है। आने दिनों में दिनों में औसत से काफी ज्यादा गर्मी पड़ेगी। दिन के समय न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं का दौर भी अब थमने वाला है। आईएमडी के वैज्ञानिकों ने अनुसारदिल्ली वालों को गर्मी से होने वाली परेशानियों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार (1 अप्रैल) को तेज हवाएं चलेंगी। दिन के समय न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। छह अप्रैल तक न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री से बढ़कर 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 4 और 5 अप्रैल को भी दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान है। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

आने वाले दिनों में रुलाएगी गर्मी (Weather)

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत रहा। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 32 प्रतिशत से 20 प्रतिशत के बीच रहा।

यूपी में पड़ेगी प्रचंड गर्मी! (Weather)

यूपी में दिन-ब-दिन गर्मी बढ़ने लगी है। चिलचिलाती धूप ने भी लोगों का हाल बेहाल कर है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की वजह से गर्मी और बढ़ेगी। अप्रैल की शुरुआत ही गर्मी से हो रही है। अभी ही प्रदेश में जून-जुलाई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। लखनऊ में 16.4 डिग्री सेल्सिलय न्यूनतम और 36.7 डिग्री सेल्सिलय अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

जानें यूपी के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग की माने तो 1 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ रहने की वजह से गर्मी बढ़ने लगी है। 2 अप्रैल को भी यूपी वालों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। इस दौरान तेज हवा और बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, 3 अप्रैल को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी वजह से लखनऊ से वाराणसी, मेरठ से लेकर नोएडा और बस्ती से संभल तक मौसम गर्म रहने वाला है। ठीक ऐसे ही 4 और 5 अप्रैल को भी प्रदेश में मौसम बदलने की कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान मौसम साफ रहने वाला है।

यूपी में चिलचिलाती धूप से हाल बेहाल (Weather)

यूपी में दिन-ब-दिन गर्मी बढ़ने लगी है। चिलचिलाती धूप ने भी लोगों का हाल बेहाल कर है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की वजह से गर्मी और बढ़ेगी। अप्रैल की शुरुआत ही गर्मी से हो रही है। अभी ही प्रदेश में जून-जुलाई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। लखनऊ में 16.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 36.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

जानें यूपी के मौसम का हाल

मौसम विभाग की माने तो 1 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ रहने की वजह से गर्मी बढ़ने लगी है। 2 अप्रैल को भी यूपी वालों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। इस दौरान तेज हवा और बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, 3 अप्रैल को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी वजह से लखनऊ से वाराणसी, मेरठ से लेकर नोएडा और बस्ती से संभल तक मौसम गर्म रहने वाला है। ठीक ऐसे ही 4 और 5 अप्रैल को भी प्रदेश में मौसम बदलने की कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान मौसम साफ रहने वाला है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News