Weather देशभर में तेज हुआ मॉनसून ! 2 दिन झमाझम बारिश , IMD का डरा रहा अलर्ट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather मॉनसून ने अगस्त में ऐसी रफ्तार पकड़ी की बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ी इलाकों में पर लैंडस्लाइड सता रही है तो जगह-जगह नदियां उफान पर हैं। कहीं बरसाती नाले पूरे के पूरे गांव तबाह कर रहे हैं तो शहरों में जलभराव ने ट्रैफिक की […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather मॉनसून ने अगस्त में ऐसी रफ्तार पकड़ी की बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ी इलाकों में पर लैंडस्लाइड सता रही है तो जगह-जगह नदियां उफान पर हैं। कहीं बरसाती नाले पूरे के पूरे गांव तबाह कर रहे हैं तो शहरों में जलभराव ने ट्रैफिक की रफ्तार थाम दी है। लेकिन बारिश का सिलसिला थमने के अभी कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने आज, 24 अगस्त के लिए भी कई राज्यों में भारी से अत्याधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज यानी शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है, तो वहीं कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को दिल्ली काअधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया था। आज शहर का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यदि बारिश होती है तो तापमान में कमी आएगी।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर अभी भी जारी है। कई इलाकों में आसमान में काले बादल छाए रहे हैं। शुक्रवार को भी कई इलाकों में बदरा झूमकर बरसे. इसके बावजूद, प्रदेश में उमस जारी है। कई जिलों में तो लगातार कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। मथुरा में शुक्रवार को हुई बारिश से बुरा हाल हो गया।

जगह-जगह पानी भर गया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

यूपी में बारिश का येलो अलर्ट (Weather)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार,यूपी के मुजफ्फरनगर, बिजनौर,सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, पीलीभीत, श्रावस्ती, मऊ, बरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, बांदा, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, हमीरपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी,संत रविदास नगर, गाजीपुर और जौनपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश होने की उम्मीद है।

बारिश का इन राज्यों में अलर्ट (Weather)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुजरात में आज अत्याधिक भारी बारिश की संभावना है। यहां के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि गुजरात में जब से मॉनसून ने दस्तक दी है, तब से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। अब एक बार फिर आईएमडी का अलर्ट डरा रहा है।

इसके अलावा अन्य कई राज्यों में बहुत भारी बारिश की उम्मीद है। सौराष्ट्र, कच्छ, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गंगीय पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज बहुत भारी बारिश की उम्मीद है।

5 राज्यों के लिए 25 अगस्त के लिए रेड अलर्ट (Weather)

इसके बाद 25 अगस्त को बारिश की तादाद में और इजाफा हो सकता है। IMD ने रविवार के लिए नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और गुजरात में भयंकर बारिश के आसार जताए हैं। इसके अलावा सौराष्ट्र, कच्छ, पूर्वी राजस्थान, असम, मेघालय, झारखंड, कोंकण, गोवा, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और गंगीय पश्चिम बंगाल में बहुत

बारिश के साथ जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट (Weather)

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, देश के दो विपरीत छोरों पर दो निम्न दबाव क्षेत्र बने हुए हैं। एक निम्न दबाव क्षेत्र पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर महाराष्ट्र तट से दूर समुद्र की गहराई में स्थित है। इसका चक्रवाती परिसंचरण मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। वहीं, दूसरी ओर एक निम्न दबाव क्षेत्र पिछले 4-5 दिनों से बांग्लादेश और गंगा के मैदान वाले पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है।

यह वहीं प्रणाली है जिससे त्रिपुरा में भारी बारिश हुई और जान-माल का नुकसान हुआ। हालांकि, अब यह निम्न दबाव क्षेत्र बांग्लादेश से निकलकर उत्तरी पश्चिम बंगाल और पड़ोसी पूर्वी क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। यह दो दिनों में पश्चिम की ओर झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के राज्यों से होकर गुजरने वाला है। इसके अलावा, यह सिस्टम अगले हफ्ते के मध्य तक गुजरात के दूर के हिस्सों तक पहुंचेगा और अरब सागर को पार कर जाएगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News