Weather लू का इन राज्यों में अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश भर में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। हालांकि, पूरे भारत में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कुछ राज्यों में चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ रही है तो वहीं देश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक बनी हुई है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश भर में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। हालांकि, पूरे भारत में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कुछ राज्यों में चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ रही है तो वहीं देश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। वहीं पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने के आसार हैं।

कैसी रहेगी देश की मौसमी गतिविधियां (Weather )

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। हालांकि, 5.8 किमी पर मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय हवाओं में ऊपर की ओर बनी गर्त अब 68 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 30ए उत्तर अक्षांश के उत्तर में चलती है। वहीं प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर है।

इसके अलावा एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण हमारे असम के मध्य भाग के ऊपर बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम बिहार से मध्य असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैला हुआ है। मराठवाड़ा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं मराठवाड़ा से लेकर आंतरिक कर्नाटक के दक्षिण तमिलनाडु तक चक्रवात परिसंचरण से एक ट्रफ/हवा का विच्छेदन बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

अप्रैल माह के आखिरी दिनों में उत्तर प्रदेश में कई जिले लू की चपेट में आ चुके हैं। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को लू चलने की पुष्टि बहराइच जिले में हुई। जहां पर दिन के समय तापमान 42.4 डिग्री रहा, यह सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 22.5 डिग्री सेल्सियस पारा नीचे रहा। दूसरी ओर प्रदेश में वाराणसी शनिवार को सर्वाधिक गर्म जगह दर्ज हुआ। जहां का तापमान 43.7 डिग्री रहा। प्रयागराज का पारा भी 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। इन दोनों इलाकों में रात के समय 25.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के कई शहरों में पारा चालीस के आंकड़े को छू चुका और इन जगहों पर गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों की दिक्कते बढ़ाईं।

देश के मौसम का हाल (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, 21 से 26 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 21 अप्रैल को उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है और 22 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में बारिश और मेघ गर्जना हो सकती है।

बारिश की संभावना (Weather)

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में 20 से 24 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं संभव है। 21 और 22 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 21 से 22 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा में और 21-22 अप्रैल को कोंकण व गोवा में हल्की बारिश संभव है। वहीं केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News