Khabarwala24 Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वप्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में ‘चमत्कारी मेहंदी’ पाने के लिए हजारों कुंवारों की ऐसी बेकाबू भीड़ उमड़ पड़ी कि महज 3 घंटे में 3,500 किलो मेहंदी खत्म हो गई। प्रशासन को भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
चमत्कारी मेहंदी लेने उमड़ा युवाओं का सैलाब (Jaipur News)
जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर के बाहर हाल ही में एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। सिंजारा उत्सव के अवसर पर बांटी जाने वाली खास मेहंदी को हासिल करने के लिए तड़के से ही युवाओं और श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया था।
देखते ही देखते मंदिर परिसर के बाहर बेकाबू भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थिति को संभालने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन को बैरिकेड्स लगाने पड़े और एक्स्ट्रा फोर्स को मोर्चे पर उतारना पड़ा। वायरल दावों की मानें तो सुबह के समय बांटी जा रही करीब 3500 किलो मेहंदी मात्र 3 घंटे के भीतर पूरी तरह बंटकर खत्म हो गई।
6 महीने में ब्याह की 200 साल पुरानी मान्यता (Jaipur News)
मोती डूंगरी मंदिर में सिंजारा पर्व के दिन मेहंदी बांटने की यह परंपरा लगभग 200 साल पुरानी बताई जाती है। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार कर इस मेहंदी का भोग लगाया जाता है और फिर इसे भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि मोती डूंगरी मंदिर की यह प्रसादी मेहंदी हाथ में लगाने से कुंवारे लड़के-लड़कियों के विवाह के योग तुरंत बनते हैं और 6 महीने के भीतर उनकी शादी पक्की हो जाती है। इसी वायरल दावे के बाद मंदिर के बाहर अचानक युवाओं की अनियंत्रित भीड़ टूट पड़ी।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, यूजर्स ने लिए मजे (Jaipur News)
बेकाबू भीड़ और धक्का-मुक्की का यह वीडियो beautifuljaipur नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया गया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि “सरकार को अब देश में शादी कराओ योजना शुरू कर देनी चाहिए।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “भीड़ में इतने कुंवारे लड़के-लड़कियां हैं, ये लोग आपस में ही शादी क्यों नहीं कर लेते!” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इतनी भयानक भीड़ देखकर तो अब जिंदगी भर कुंवारा रहने का ही मन कर रहा है।”
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










