Weather ठंड ने पहाड़ों पर बर्फबारी से दी दस्तक, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ों पर अब एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर दिल्ली-NCR में भी दिखने लगा है। हालांकि इसी बीच IMD ने कुछ राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ों पर अब एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर दिल्ली-NCR में भी दिखने लगा है। हालांकि इसी बीच IMD ने कुछ राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश, राजस्थान के साथ ही महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश हो सकती है।

गिरने लगा तापमान (Weather)

दिल्ली-NCR में भले ही दिन में धूप चमक रही हो लेकिन रात होते- होते मौसम बदलने लगा है। तापमान में कमी आने लगी है लेकिन अभी ठंड ने दस्तक नहीं दी है। अभी भी दिल्ली में कई घरों में लोग रात को एसी चला कर सो रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर जैसे बर्फबारी बढ़ेगी दिल्ली में ठंड भी पड़ने लगेगी।

अक्टूबर का आधा महीना बीत गया है ऐसे में अब राजधानी के लोग भी ठंड की तलाश करने लगे हैं। IMD के अनुसार आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन दिन में खूब धूप निकलेगी। वहीं आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में और भी कमी आ सकती है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में मानसून के विदा होते ही, प्रदेश में बारिश रुक गई है, जिससे तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। दिनभर धूप के साथ-साथ रात में तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड का अहसास भी हो रहा है। अब गर्मी का जोर कम हो गया है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

यूपी में आने वाले दिनों में धीरे-धीरे ठंड का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हालांकि, अभी दोपहर के वक्त तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी बनी रह रही है। रात के समय मौसम बदल जा रहा है। प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम जस का तस बना रहने की उम्मीद जताई गई है।

मौसम रहेगा साफ (Weather)

बारिश का दौर अब पूरी तरह से थम चुका है। अब जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, ठंडक धीरे-धीरे बढ़ रही है। हालांकि अभी प्रदेश में कोई खास ठंडक नहीं हो रही है। लेकिन पिछले दिनों की तुलना में बहुत हद तक सुबह तड़के और रात के मौसम में तब्दीली देखने को मिली है।

तराई और ग्रामीण क्षेत्र में अब एसी, कूलर चलाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने वाला है। अगले दो दिनों के दौरान बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।

बर्फबारी की संभावना (Weather)

पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है। इसके चलते ठंडी हवाओं के कारण कई राज्यों का मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग ने फिर से 19 अक्टूबर को शिमला में पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही लाहौल-स्पीति और किनौर में पीने का पानी भी जमने लगा है। वहीं उत्तराखंड में भी ठिठुरन बढऩे लगी है। शाम होते- होते तापमान में काफी गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी देहदादून और उसके आसपास के इलाकों में दिन में मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजस्थान में नहीं थमा बारिश का दौर (Weather)

राजस्थान में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बरसात का दौर जारी है। पिछले चार दिनों से प्रदेश के 12 से ज्यादा जिलों में बरसात का मौसम बना हुआ है, मौसम विभाग की ओर से रोजाना बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। इसके चलते जयपुर समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश से ठंडक का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज (सोमवार) भी 17 जिलों में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News