Weather दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश से मौसम का बदला मिजाज, कोहरे से राहत; जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। कोहरे से जहां लोगों को राहत मिली है वहीं बारिश से परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर और पश्चिम राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाके सर्दियों के मौसम में असामान्य […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। कोहरे से जहां लोगों को राहत मिली है वहीं बारिश से परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर और पश्चिम राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाके सर्दियों के मौसम में असामान्य रूप से शुष्क रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 1 फरवरी को भी उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद (Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के नरेला, अलीपुर, विवेक विहार, जाफकपुर, नजफगढ़, पालम, सफदरजंग, लोधी रोड, महरौली और एनसीआर के बदादुरगढ़, इंद्रापुरम और आस-पास के इलाकों में अगले कुछ घंटे बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। उधर वहीं, यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, अमरोहा, हापुड़, संभल, बरेली, चंदौसी और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग (IMD)के अनुसार आज यानी 1 फरवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उधर , आज नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 2 फरवरी की बात करें तो नई दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिलेगा। उधर , न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उधर , लखनऊ में आज एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां भी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का अगले पांच दिनों तक रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में दो पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके असर से, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। आज यानी गुरुवार को कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News