Haryana Weather Forecast हरियाणा में तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

Khabarwala 24 News New Delhi : Haryana Weather Forecast हरियाणा में चिलचिलाती धूप के कारण अभी से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। होली से पहले ही मौसम ने रंग बदल दिया है। हालांकि अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस सप्ताह के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Haryana Weather Forecast हरियाणा में चिलचिलाती धूप के कारण अभी से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। होली से पहले ही मौसम ने रंग बदल दिया है। हालांकि अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस सप्ताह के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही हरियाणा में तीन दिन बारिश हो सकती है।

हरियाणा में कैसा रहेगा आज का मौसम (Haryana Weather Forecast)

हरियाणा में सोमवार रात से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। आज हरियाणा में धूप के साथ बादल भी छाए रह सकते हैं। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हरियाणा में आज का न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 34 रहेगा।

तीन दिन तक बारिश का येलो अलर्ट (Haryana Weather Forecast)

वहीं मौसम विभाग की तरफ से तीन दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD की तरफ से जानकारी दी गई है कि 12, 13 और 14 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

13 मार्च को इन इलाकों में होगी बारिश (Haryana Weather Forecast)

मौसम विभाग ने 12 तारीख के बारे में ये बताया है कि बारिश होगी लेकिन बारिश कहां होगी, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। वहीं 13 मार्च को चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, रोहतक, पानीपत, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, झज्जर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

होली वाले दिन इन इलाकों में होगी बारिश (Haryana Weather Forecast)

मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च को हरियाणा के चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़ अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में आंधी आ सकती है और बिजली भी गिर सकती है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News