Viral Video चोर को मिली ऐसी सजा! चेन छीनकर भागने का मिशन हो गया फेल; लोगों ने ऐसे सिखाया सबक

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video क्या आपने किसी चोर को पकड़े जाने के बाद नाचते देखता है? नहीं देखा होगा। आज हम आपको ये दुर्लभ घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका वीडियो देखने के बाद शायद ही आप अपनी हंसी रोक पाएं। वायरल हो रहे वीडियो में एक चोर गाने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video क्या आपने किसी चोर को पकड़े जाने के बाद नाचते देखता है? नहीं देखा होगा। आज हम आपको ये दुर्लभ घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका वीडियो देखने के बाद शायद ही आप अपनी हंसी रोक पाएं। वायरल हो रहे वीडियो में एक चोर गाने पर थिरकता दिखाई दे रहा है। अहम बात ये है कि चोर खुशी-खुशी नहीं बल्कि मजबूरी में नाच रहा है। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

अनोखी सजा दी (Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जबरदस्ती डांस करता दिखाई दे रहा है। कई लड़के उसे घेर कर खड़े हैं, गाना बज रहा है, लोगों के साथ ये लड़का भी वहीं डांस कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये चोर था, जो चोरी करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद इस शख्स को अनोखी सजा दी गई है।

वीडियो की नहीं हो सकी स्पष्ट जानकारी (Viral Video)

वीडियो कहां का है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर दावा किया गया है कि ये वीडियो दिल्ली NCR का है तो कुछ का कहना है कि वीडियो बांग्लादेश का है। चोरी के आरोप में पकड़े गए शख्स को लोगों ने सजा दी और फिल्मी गाने पर जमकर नचवाया, इसके बाद उसे जाने दिया।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral Video)

अब इस वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये दुनिया कितनी अजीब है, चोर को भी डीजे पर नचवा लेती है। एक ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि चोर बुरा मान रहा होगा। एक ने लिखा कि इसे सजा दे रहा है या इसकी बरात निकाली जा रही है। एक अन्य ने लिखा कि मैंने आज तक इस तरह की सजा नहीं देखी, जिसमें चोर जो नचाया जा रहा हो।

एक सोशल मीडिया यूजर ने यह भी लिखा कि दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं लेकिन इस प्रजाति के लोग कहां पाए जाते हैं? एक अन्य ने लिखा कि तमंचे पर डिस्को तो सबने देखा है लेकिन आज पहली बार हमें चोर का ठुमका देखने का मौका मिला है। एक अन्य ने लिखा कि दुनिया में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड लोग हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News