PM Modi Accepts Lord Jagannath Painting बच्ची भीड़ में खड़ी दिखा रही थी पेंटिंग, पड़ी PM मोदी की नजर तो कमांडों को किया इशारा

Khabarwala 24 News New Delhi: PM Modi Accepts Lord Jagannath Painting प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मार्च को पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर थे, दोनों जगहों पर पीएम मोदी ने सभा को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर बैठे थे तो एक बच्ची भीड़ में खड़ी होकर पीएम मोदी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: PM Modi Accepts Lord Jagannath Painting प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मार्च को पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर थे, दोनों जगहों पर पीएम मोदी ने सभा को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर बैठे थे तो एक बच्ची भीड़ में खड़ी होकर पीएम मोदी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही थी। बच्ची पर पीएम मोदी की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत कमांडो को अपने पास बुलाया।

पीएम की पश्चिम बंगाल के आरामबाग थी जनसभा (PM Modi Accepts Lord Jagannath Painting)

बताया जा रहा है कि वीडियो पश्चिम बंगाल के आरामबाग की सभा का है, जहां पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां एक बच्ची भी पहुंची थी जिसके हाथ में जगन्नाथ भगवान की एक पेंटिंग थी। बच्ची यह पेंटिंग पीएम मोदी को भेंट करना चाहती है, इसके लिए वह पेंटिंग को ऊपर उठाकर दिखा रही थी कि प्रधानमंत्री की नजर उस पर पड़ जाए।

बच्ची की पेंटिंग पीएम मोदी तक पहुंची (PM Modi Accepts Lord Jagannath Painting)

कुछ देर बाद ही पीएम मोदी की जब नजर बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत कमांडो और अधिकारियों को बुलाकर पेंटिंग लाने के लिए कहा। कुछ ही देर बाद बच्ची की पेंटिंग पीएम मोदी तक पहुंच गई। पीएम मोदी ने इस पेंटिंग को अपने हाथ में लिया, खड़े हुए और बच्ची को दिखाते हुए कहा- यह मुझ तक पहुंच गई है।

तेजी से हो रही वायरल (PM Modi Accepts Lord Jagannath Painting)

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ का कहना है कि प्रधानमंत्री की नजर हर तरफ रहती है।
एक ने लिखा कि मोदी जी जिस तरह भारी भीड़ पर नजर रखते हैं, वो कल्पना से परे है। एक ने लिखा कि पीएम मोदी ने इससे ना सिर्फ बच्ची का बल्कि पूरे बंगाल का दिल जीत लिया है। एक अन्य ने लिखा कि एक सच्चा नेता ऐसा ही दिखता है। एक दयालु हृदय के साथ सभी के लिए सहानुभूति और प्यार से भरा हुआ।

बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई भाजपा नेताओं ने भी ङ्ग पर इस वीडियो को शेयर किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News