Noida News पढ़ाई से रोकने पर बेटी ने परिवार के खिलाफ उठाई आवाज…

Khabarwala 24 News Noida: Noida News  यूपी के जनपद गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में एक मामला प्रकाश में आया है। जहां बेटी की पढ़ाई का विरोध करने वाले परिजनों ने पिता को जान से मारने की धमकी दे दी। यह बात जब बेटी को पता चली तो उसने दादा और चाचा समेत तीन लोगों के खिलाफ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Noida: Noida News  यूपी के जनपद गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में एक मामला प्रकाश में आया है। जहां बेटी की पढ़ाई का विरोध करने वाले परिजनों ने पिता को जान से मारने की धमकी दे दी। यह बात जब बेटी को पता चली तो उसने दादा और चाचा समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Noida News )

जयनब मंजिल सालारपुर नोएडा निवासी शबनम सैफी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह 27 मार्च को करीब 11 बजे पंजाब नेशनल बैंक भंगेल से अपनें भाई के साथ पैसे निकालनें गयी थी । उसी दौरान मेरे दादा हाजी यासीन तथा चाचा शाहिद वहां मौजूद थे । 28 मार्च 2024 को उसके पिताजी मार्निंग वाॅक से आकर अपनी दुकान पर बैठे थे । तभी मेरे दादा हाजी यासीन तथा शाहिद व मम्मूर उर्फ इलयास ने पिता से उसके बारें में गालियां तथा जान से मारने की धमकी देने लगें । ये लोग आए दिन हम लड़कियों को बदनाम व गाली गलौज करतें है कि तू अपनी बेटियों को पढ़ा लिखा क्यों रहा है । हमारी बदनामी हो रही है। जिससें हमारा घर से निकलना दुश्वार हो गया है। पीड़िता ने पुलिस से अनुरोध किया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए जिससें उनका भविष्य खराब न हो सकें ।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Noida News )

पीड़िता की तहरीर पर ग्राम सलारपुर, नोएडा निवासी यासीन, शाहिद, मम्मूर उर्फ इलियास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News