Noida News नोएडा की लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, Ac में हुआ ब्लास्ट, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी

Khabarwala 24 News Noida: Noida News उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग लग गई है। बताया गया कि आग एसी में ब्लास्ट के कारण लगी है। आग लगने के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल है। बचाव के लिए लोग अपने-अपने फ्लैट को छोड़कर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Noida: Noida News उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग लग गई है। बताया गया कि आग एसी में ब्लास्ट के कारण लगी है। आग लगने के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल है। बचाव के लिए लोग अपने-अपने फ्लैट को छोड़कर ग्राउंड में नीचे चले गए हैं। लोगों ने आग के लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी (Noida News)

नोएडा दमकल विभाग ने आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत पांच फायर टेंडर टीम के साथ मौके पर भेजे , जिन्होंने आग पर काबू पा लिया है। अभी फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। आग की तेज लपटें दो फ्लैट में तेजी से फैल गईं। आग के कारण आस-पास के सभी फ्लैट में काफी धुंआ फैल गया। धुएं के कारण लोगों का दम घुटने लगा और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

एसी का गर्मी के कारण बढ़ रहा इस्तेमाल (Noida News)

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर दिखाई दे रहा है। ऐसे में आग की घटनाओं की खबरें हर दिन सामने आ रही हैं। भीषण गर्मी के कारण एसी, कूलर, फ्रीज जैसे कूलर का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। बता दें कि गत बुधवार को गाजियाबाद की इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के शक्ति खंड दो में एक तीन मंजिला मकान के दूसरे तल पर कमरे में बुधवार दोपहर को धमाके के साथ एसी फट गया था। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घर में धुआं भर गया। हादसे में हताहत नहीं हुआ था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News